इंसानियत इस हद तक शर्मसार हो चुकी है कि रिश्ते तक मायने नहीं रखते। एक मां ने चार घंटे पहले जिस बच्ची को जन्म दिया, उसे ही प्लॉट में फेंक दिया।
2 of 7
कलयुगी मां ने प्लॉट में फेंकी 4 घंटे पहले जन्मी नवजात
घटना हरियाणा के पानीपत की है। एक किशोरी ने प्लॉट में बच्चे को जन्म दिया और उसे वहीं छोड़कर फरार हो गई। जब वह भाग रही तो एक दुकानदार ने उसे देख लिया, लेकिन वह रुकी नहीं। उसने पुलिस को शिकायत दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बच्चे को कस्टडी में ले लिया। हालांकि कुछ ही घंटे बाद पुलिस ने किशोरी को गिरफ्तार भी कर लिया।
3 of 7
कलयुगी मां ने प्लॉट में फेंकी 4 घंटे पहले जन्मी नवजात
सचिन निवासी सिवाह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रामभज कॉलोनी सेक्टर-29 फ्लोरा चौक के पीछे उसकी किरयाने की दुकान है। वह सोमवार सुबह विनय व गेंदालाल निवासी मंजू कॉलोनी के साथ दुकान पर जा रहा था कि एक किशोरी को नवजात शिशु झाड़ियों में फेंकते देखा। उसने किशोरी को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह रुकी नहीं, पर वे दौड़कर प्लॉट में गए तो देखा कि बच्ची रो-रोकर बेहाल थी।
सचिन ने बताया कि उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। सेक्टर-29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और बच्चे को बरामद किया और सिविल अस्पताल ले गई। वहीं पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि लड़की अभी कुंवारी है। वह सेक्टर-29 की एक कॉलोनी में अपनी मां के साथ ही रहती है और नजदीक बनी फैक्ट्री में ही काम करती है।
जांच में पता चला कि उसी फैक्ट्री में काम करने वाला एक युवक उनके साथ लगते क्वार्टर में रहता है और लड़की का उसके साथ प्रेम प्रसंग हो गया था। फिलहाल लड़की पुलिस के हाथ लगी है और युवक की तलाश जारी है। पता चला कि लड़की सोमवार सुबह अपनी मां को पेट में दर्द होने की कहकर घर से निकली थी। उसने आसपास डॉक्टरों के पास जाने का विचार भी किया, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा सकी।