Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Physical tests for three Forest Department posts to begin on November 23 in Haryana

हरियाणा: वन विभाग के 3 पदों के लिए 23 नवंबर से शारीरिक टेस्ट, पुरुषों को 25 तो महिलाओं को 14 किमी दौड़ना होगा

Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
Naveen अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: Naveen Updated Sat, 21 Nov 2026 04:38 PM IST
सार

23 नवंबर से पीएसटी समाप्त होने तक मेडिकल बोर्ड गठित रहेगा। चिकित्सा आधार पर छूट के लिए आयोग कार्यालय पंचकूला में आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी मेडिकल और संबंधित दस्तावेज साथ रखें।

विज्ञापन
Physical tests for three Forest Department posts to begin on November 23 in Haryana
हिम्मत सिंह, चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की ओर से डिप्टी रेंजर (13/2024), फॉरेस्टर (02/2026) और फॉरेस्ट गार्ड (04/2026) पदों के लिए शारीरिक स्क्रीनिंग टेस्ट (पीएसटी) 23 से 30 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसका केंद्र करनाल में आउटर रिंग रोड पर गांव दादूपुर खुर्द में विवान होटल के नजदीक, एनएच-44 पर बनाया गया है।आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके इसकी पुष्टि कीl 

विज्ञापन


पुरुष अभ्यर्थियों को चार घंटे में 25 किलोमीटर और महिला अभ्यर्थियों को 14 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी होगी। एक से अधिक पदों के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों को पीएसटी में केवल एक बार शामिल होना होगा। उन्हें हर पद के लिए अलग दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन


एडमिट कार्ड और मुफ्त बस सेवा
अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दिए निर्देश पढ़ने और तय समय से पहले केंद्र पहुंचने को कहा गया है। एडमिट कार्ड साथ लाना अनिवार्य है। करनाल के नए बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से परीक्षा स्थल तक मुफ्त बस सेवा मिलेगी। बस कंडक्टर को एडमिट कार्ड दिखाकर इसका लाभ लिया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोमेट्रिक के बाद मिलेगी बिब नंबर
केंद्र पर पहले वेटिंग एरिया और मुफ्त बैगेज काउंटर होगा। बायोमेट्रिक के बाद बिब नंबर और रजिस्ट्रेशन के बाद ट्रैकिंग चिप दी जाएगी। इसके बाद अभ्यर्थी दौड़ शुरू करेंगे। ट्रैक पर हर 500 मीटर पर पानी उपलब्ध रहेगा।


मेडिकल बोर्ड और सुरक्षा के इंतजाम
23 नवंबर से पीएसटी समाप्त होने तक मेडिकल बोर्ड गठित रहेगा। चिकित्सा आधार पर छूट के लिए आयोग कार्यालय पंचकूला में आवेदन देना होगा। अभ्यर्थी मेडिकल और संबंधित दस्तावेज साथ रखें। केंद्र पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस, सीसीटीवी निगरानी और पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शिकायत या जानकारी के लिए सुबह सात से शाम पांच बजे तक हेल्पलाइन 079719-00047 पर संपर्क कर सकते हैं। अपडेट के लिए आयोग की वेबसाइट www.hssc.gov.in देखते रहेंl

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed