फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉमेडी किंग से कॉन्ट्रोवर्सी तक...'आप' सांसद भगवंत मान से जुड़े 8 विवाद देखिए

Wed, 18 Oct 2017 09:07 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 18 Oct 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
bhagwant mann birthday, bhagwant mann journey from comedy king to controversy
आप सांसद भगवंत मान
यूं तो भगवंत मान अपनी कॉमेडी के लिए पहचाने जाते हैं, लेकिन जन्मदिन के मौके पर हम आपको बता रहे हैं, आप सांसद की ऐसी हरकतें, जिन पर खूब बवाल हुआ।
bhagwant mann birthday, bhagwant mann journey from comedy king to controversy
भगवंत मान - फोटो : SELF
स्‍टैंड-अप कॉमेडियन से राजनीतिज्ञ बने मान पंजाब में अभी भी सबसे लोकप्रिय चेहरा बने हुए हैं। वे सांसद तो हैं ही, अब पंजाब आप के प्रदेश प्रधान भी हैं। पर इसके लिए अरविंद केजरीवाल ने उनके सामने शराब छोड़ने की शर्त रखी थी। सिर्फ शराब पीने का मामला ही नहीं, भगवंत मान कई तरह के विवादों में घिरते रहे हैं। कभी बयानों के कारण तो कभी हरकतों के कारण, जैसे विवादों से कोई पुराना नाता रहा हो।
bhagwant mann birthday, bhagwant mann journey from comedy king to controversy
भगवंत मान
17 अक्टूबर 1973 को पंजाब के संगरूर जिले में जन्मे भगवंत मान रियलिटी शो ग्रेट इंडियन लॉफ्टर चैलेंज में देशभर में पहचान पाने के बाद 2011 में मनप्री‍त सिंह बादल की पीपुल्‍स पार्टी ऑफ पंजाब में आकर सक्रिय राजनीति में आए थे। वे 2012 में लेहरागागा से असेंबली सीट नहीं जीत पाए, लेकिन जब मार्च 2014 में आम आदमी पार्टी ज्‍वॉइन की उसके बाद उन्‍होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। 2014 से वे लोकसभा सदस्य हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bhagwant mann birthday, bhagwant mann journey from comedy king to controversy
भगवंत मान
राजनीति में आने के बाद 2011 में जब उन्होंने अपनी पत्नी से तलाक लिया था, उन्‍होंने फेसबुक के जरिए कहा था कि पंजाब की सेवा के लिए वह पत्‍नी को छोड़ रहे हैं। सोशल मीडिया में इस तरह से राजनैतिक फायदे के‍ लिए व्‍यक्तिगत मुद्दे को उछालने के लिए इस सांसद की खिंचाई हुई थी।2014 में ही सरकारी शिक्षकों की नकल करने वाले मान के वीडि‍यो को लेकर सोशल मीडिया पर कड़ी प्रतिक्रिया हासिल हुई थी।
विज्ञापन
bhagwant mann birthday, bhagwant mann journey from comedy king to controversy
मान ने सरकार बनने पर नौकरी देने का किया वादा - फोटो : अमर उजाला
जुलाई 2014 में भगवंत मान पर घमंडी होने और सुनाम को नजरअंदाज करने के आरोप लगे। इसके पर भगवंत मान के बयान से वर्कर तिलमिला उठे। भगवंत मान ने बयान दिया है कि बगावत का झंडा बुलंद करने वाले लोगों ने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया था। मान के इस बयान से पार्टी वर्करों का आक्रोश चरम पर पहुंच गया। वर्करों ने कहा कि भगवंत मान इन आरोपों को साबित करें या फिर सामूहिक तौर पर माफी मांगें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed