Chd-Punjab Big News: दादी के अंतिम संस्कार में शामिल हुए अमृतपाल, बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी; जेल में हंगामा
सांसद अमृतपाल की दादी का शनिवार को अंतिम संस्कार हो गया। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड का शेड्यूल जारी हो गया है। चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें
विस्तार
कपूरथला मॉडर्न जेल में कैदियों के दो गुटों में हंगामा हो गया। सीजीएसटी के घर सीबीआई की रेड। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड एग्जाम का शेड्यूल जारी। तरनतारन में फायरिंग की वारदात में एक युवक की मौत व तीन घायल। पढ़ें चंडीगढ़-पंजाब की बड़ी खबरें।
जालंधर के शाहकोट क्षेत्र के गांव तलवंडी संघेड़ा के दो सगे भाइयों की ग्रीस में तेजधार हथियारों से हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान 26 वर्षीय दलजीत सिंह और 23 वर्षीय गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है। यह दर्दनाक वारदात बीते 3 नवंबर को हुई थी। दोनों भाइयों की हत्या का आरोप उनके मामा संदीप सिंह पर ही लगा है। पढ़ें पूरी खबर कपूरथला मॉडर्न जेल में हंगामा
खडूर साहिब के सांसद अमृतपाल सिंह की दादी चरण कौर का शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। तीन घंटे की पैरोल पर आए अमृतपाल सिंह ने अपनी दादी के अंतिम दर्शन किए। लंबे समय बाद परिवार के बीच पहुंचे अमृतपाल सिंह दादी को आखिरी बार देखकर भावुक हो गए। परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों ने नम आंखों से चरण कौर को अंतिम विदाई दी। इस दौरान उनके समर्थकों को हजूम उमड़ पड़ा। अमृतपाल ने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। पढ़ें पूरी खबर
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 8, 10 और 12 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। तीनों कक्षाओं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 8 से 20 जनवरी 2027 तक होंगी, जबकि लिखित परीक्षाएं मार्च से शुरू होकर अप्रैल तक चलेंगी। पढ़ें पूरी खबर
पंचकूला में तैनात केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) के एक सुपरिंटेंडेंट के घर से सीबीआई ने करीब 1.86 करोड़ रुपये की नकदी, विदेशी मुद्रा, सोना और चांदी बरामद की है। अधिकारी को 19 नवंबर को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद 20 नवंबर को उसके आवास पर तलाशी अभियान चलाया गया, जिसमें करोड़ों रुपये की संपत्ति का खुलासा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
मॉडर्न जेल कपूरथला में शनिवार सुबह टीवी देखने को लेकर कैदियों के दो गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कैदी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गहरी चोटें आई हैं। जेल प्रशासन ने घायल कैदी को तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अमृतसर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर
तरनतारन शहर में माता के जागरण की तैयारियों में जुटे युवकों पर दो बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस वारदात में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर होने के चलते उसे अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल रेफर किया गया। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
