WWE में खेलना चाहते हैं, तैयार रहें, खली देंगे ये गोल्डन चांस
द ग्रेट खली की तरह डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेलने की चाहत रखने वाले पहलवानों के लिए सुनहरा मौका। यह चांस खुद खली देंगे। खली उत्तराखंड के देहरादून में फाइटिंग शो कराएंगे। यह शो अक्तूबर में होगा। यह शो जीतने वाला डब्ल्यूडब्ल्यूई में खेलेगा। शो में खली अपनी एकेडमी के पहलवानों को भी मौका देंगे। रिपोर्ट: सौरभ खन्ना, जालंधर
WWE में खेलना चाहते हैं, तैयार रहें, खली देंगे ये गोल्डन चांस
इसमें वे करीब 50 युवाओं को डब्ल्यूडब्ल्यूई की ट्रेनिंग दे रहे हैं। रेसलिंग का प्र्रशिक्षण लेने वालों में कुछ लड़कियां भी शामिल हैं। विशेष बातचीत के दौरान खली ने कहा कि फाइटिंग शो में विदेशी और इंडियन रेसलरों के बीच में जबरदस्त मुकाबला होगा। भारत की ओर से भागेदारी करने वाले रेसलर खली की एकेडमी से ही होंगे।
WWE में खेलना चाहते हैं, तैयार रहें, खली देंगे ये गोल्डन चांस
खली ने कहा कि इस मुकाबले से भारतीय रेसलरों को नई पहचान मिलेगी। यह फाइटिंग शो दो दिन तक करवाया जाएगा। फिलहाल अभी मैच का दिन फाइनल नहीं है, शायद 21 और 25 अक्तूबर को फाइटिंग शो करवाने की बात हो रही है। खली ने कहा कि भारतीय और विदेशी रेसलरों में होने वाला यह मुकाबला कई रेसलरों को नई पहचान देगा।
WWE में खेलना चाहते हैं, तैयार रहें, खली देंगे ये गोल्डन चांस
इस फाइटिंग शो के दौरान देश के बेहतरीन रेसलरों का चयन किया जाएगा, जिन्हें विदेशों में ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके बाद रेसलर को डब्ल्यूडब्ल्यूई में फाइटिंग तक करने का मौका मिल सकता है। चयनित होने वाले रेसलरों को अमेरिका के शहर फ्लोरिडा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। खली ने कहा कि अलग-अलग देशों से रेसलरों को भारत आने का न्योता दिया गया है।
WWE में खेलना चाहते हैं, तैयार रहें, खली देंगे ये गोल्डन चांस
इस मौके को हासिल करने के लिए एकेडमी के रेसलर पूरा दिन अभ्यास कर रहे हैं। खली खुद एकेडमी के बेहतरीन 20 रेसलरों को खास प्रशिक्षण दे रहे हैं। ये सभी रेसलर अक्तूबर में होेने वाले फाइटिंग शो में भागेदारी करेंगे। खली ने कहा कि यूएसए की अलग-अलग स्टेट के प्रसिद्ध रेसलर इस फाइटिंग शो का हिस्सा बनेंगे। इनमें से कई रेसलर डब्ल्यूडब्ल्यूई के भी होंगे।