Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Punjab air turns 'poisonous' on Diwali AQI hits 500 in Ludhiana stubble burning firecrackers

दिवाली पर पंजाब की हवा बनी 'जहर': लुधियाना में 500 एक्यूआई, पराली के साथ पटाखों का कॉम्बनेशन बना खतरनाक

Mon, 09 Nov 2026 11:48 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Nov 2026 11:48 AM IST
सार

पंजाब में दिवाली की रात ऐसी आतिशबाजी हुई कि हवा बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गई। पराली जलने के मामलों के बीच पटाखों के धुएं ने सांसों पर संकट खड़ा कर दिया।

विज्ञापन
Punjab air turns 'poisonous' on Diwali AQI hits 500 in Ludhiana stubble burning  firecrackers
दिवाली पर पंजाब में खूब हुई आतिशबाजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में इस बार दीपावली पर खूब पटाखे चले। इस कारण दिवाली की रात पंजाब के अधिकतर शहरों की वायु गुणवत्ता खतरनाक स्तर तक पहुंच गई। रात 8 बजे से हवा खराब होनी शुरू हुई, जो 12 तक गंभीर श्रेणी में पहुंच गई।
विज्ञापन


लुधियाना और पटियाला का एक्यूआई 500 तक पहुंच गया। लुधियाना का औसत एक्यूआई 306 दर्ज किया गया और अभी भी यह बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है।

अमृतसर का वायु गुणवत्ता सूचकांक दिवाली की रात अधिकतम 432 दर्ज किया गया, जबकि औसत एक्यूआई पिछले 24 घंटे में 242 रहा है। इसी तरह जालंधर में खतरनाक श्रेणी तक एक्यूआई पहुंच गया और अधिकतम एक्यूआई 500 दर्ज किया गया है जबकि शहर का औसत एक्यूआई 327 रहा है। रात 11 बजे से लेकर सुबह 7 बजे एक्यूआई खतरनाक श्रेणी में ही रहा है। 
विज्ञापन


इसी तरह खन्ना का एक्यूआई में दिवाली की रात अधिकतम 443 रहा, जबकि पिछले 24 घंटे में शहर का औसत एक्यूआई 274 दर्ज किया गया है। एक्यूआई का यह स्तर स्वस्थ लोगों की सेहत पर भी प्रभाव डालता है जबकि बीमार, बुजुर्ग और बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है। सांस, हृदय या फेफड़ों की बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए यह स्थिति घातक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की मानें तो आगे धान की कटाई के साथ पराली जलाने के मामले भी जोर पकड़ेंगे। अगर स्थिति पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले दिनों में पंजाब में दिल्ली-एनसीआर जैसे हालात पैदा हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed