सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतें?
सोशल मीडिया की जिस तरह लोगों में पैठ बढ़ रही है, साइबर क्राइम के केस भी बढ़ रहे हैं। एक साल के तुलनात्मक आंकड़े चौंकाने वाले हैं। देखिए, यहां।
सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतें?
केन्द्र शासित प्रदेशों के साइबर अपराध सेल के आंकड़े बताते हैं कि एक साल में ही साइबर क्राइम पांच गुणा बढ़ गया है। पिछले साल एक जनवरी से 30 जून तक 13 मामले दर्ज थे, जोकि इस साल अभी तक 66 हो चुका है। जांच में सामने आया कि साइबर क्राइम में या तो ज्यादा पढ़े लिखे लोग शामिल हैं, या वो जो जल्दी पैसा कमाने के चक्कर में होते हैं।
सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतें?
सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सऐप और फेसबुक आदि पर मिलने वाले जॉब ऑफर साइबर क्राइम का सबसे बड़ा कारण हैं। यूपी साइबर क्राइम सेल के मुताबिक 30 जून तक ही ऑनलाइन जॉब्स के 20 मामले सामने आ चुके हैं। ये वो घटनाएं हैं जिनमें युवाओं को पैसे बढ़ाने वाली जॉबस देने के बहाने शिकार बनाया जाता है।
सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतें?
दूसरे तरीके जैसे डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड का पिन नंबर मांगना या बैंक अधिकारी होने का नाटक कर लोगों के पर्सनल बैंक अकाउंट की डिटेलस मांगना जैसे अपराध काफी बढ़े हैं। धोखेबाज आपके फोन पर कॉल कर बैंक अकाउंट की डिटेल्स ले सकते हैं। अधिकारियों ने बताया कि अगर कोई डिटेल्स बता देता है तो ठगा जाता है।
सोशल मीडिया यूज करते समय क्या सावधानियां बरतें?
अधिकारियों ने कहा कि शिकायतें बताती हैं कि युवा सोशल साइटस का इस्तेमाल अश्लील तस्वीरें, मैसेज और विडियोज अपलोड के लिए करते हैं जिससे वे सामने वाले को बदनाम करके उससे अपना हिसाब किताब पूरा कर सकें। ऐसे केसों में ज्यादातर शिकार लड़कियां होती हैं और सामाजिक कलंक से बचने के लिए वे केस फाइल ही नहीं करतीं।