{"_id":"6af005341c98680af304b335","slug":"punjab-chemists-association-appeals-to-the-govt-regarding-the-jhota-murder-case-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोटा हत्याकांड: पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोटा हत्याकांड: पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष बोले- मेडिकल शॉप पर सख्ती गलत, सरकार से की ये अपील
Sun, 08 Nov 2026 10:44 AM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 08 Nov 2026 10:44 AM IST
सार
दुग्गल ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार की ओर से पत्र का जवाब देते हुए बैठक कर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरिंदर दुग्गल ने परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड मामले को लेकर पंजाब सरकार के साथ हुई बातचीत के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने आत्मा की आत्मिक शांति के लिए प्रार्थना करते हुए कहा कि गोलीकांड की घटना के बाद नशे के खिलाफ कार्रवाई के नाम पर केमिस्टों के साथ सख्ती करते हुए गलत रवैया अपनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि संबंधित केमिस्ट को उसकी गलती की सजा मिल चुकी है। केमिस्ट एसोसिएशन नशे के खिलाफ सरकार के साथ खड़ी है, लेकिन केमिस्टों के प्रति सरकार का रवैया निंदनीय है। इसकी एसोसिएशन कड़ी निंदा करती है।
दुग्गल ने बताया कि इस संबंध में एसोसिएशन ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर बैठक करने की मांग की थी। सरकार की ओर से पत्र का जवाब देते हुए बैठक कर मामले पर चर्चा करने का आश्वासन दिया गया है। बैठक में केमिस्टों की समस्याओं और मांगों को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि सरकार केमिस्टों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उचित कदम उठाएगी।