फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

4 राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी इस गैंगस्टर को, देखिए एनकाउंटर की असली तस्वीरें

Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
four states police mostwanted ganster surender gyong killed
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
ये गैंगस्टर फिल्मों में दिखने वाले गैंगस्टरों से भी खतरनाक था, इसकी दहशत ऐसी थी कि चुनाव हुए तो डर कर लोगों ने इसे गांव का सरपंच बना दिया था, पढ़िए इसकी कहानी और एनकाउंटर की असली तस्वीरें...
four states police mostwanted ganster surender gyong killed
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
हम बात कर रहे हैं सुरेंद्र ग्योंग की। हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बन चुके इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग को करनाल पुलिस ने शनिवार को लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। बदमाश की गाड़ी से पुलिस की वर्दी, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर का आईडी कार्ड व बेल्ट आदि बरामद किए गए हैं। 
four states police mostwanted ganster surender gyong killed
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
इसके अलावा दो पिस्टल और 50 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं।   बदमाश के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत असंध थाना में केस दर्ज किया गया है। पूरे ऑपरेशन के दौरान कैथल पुलिस भी साथ रही। अहम बात यह है कि बदमाश ने अपना भेष बदला हुआ था और उसने सिर पर पुलिस की खाकी पगड़ी और ब्राउन जूते पहने हुए थे। 
 
विज्ञापन
four states police mostwanted ganster surender gyong killed
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
करनाल के एसपी जेएस रंधावा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी पैरोल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग असंध के गांव राहड़ा में देखा गया है। इसके बाद, दोपहर 12 बजे करनाल सीआईए वन की टीम इंचार्ज बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राहड़ा में नाकाबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस की टीम पंघाला रोड पर खड़ी होंडा सिटी गाड़ी के पास पहुंची तो सुरेंद्र ग्योंग ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी दौड़ाकर गांव की तरफ कर ली। 
four states police mostwanted ganster surender gyong killed
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
टीम ने उसका पीछा किया और पुलिस ने बदमाश पर जवाबी फायरिंग की। गाड़ी चलाते हुए ग्योंग भी फायरिंग करता रहा। इस दौरान सुरेंद्र ग्योंग के एक हाथ में गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। रास्ते में उसकी गाड़ी निर्माणाधीन पुली पर नहीं चढ़ पाई तो वह गाड़ी से नीचे उतर कर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गांव की गलियों में घुस गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब दो दर्जन बार फायरिंग की गई। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में दोपहर दो बजे पुलिस ने बदमाश को ढेर कर दिया। 
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed