फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Rain in Chandigarh Mohali and Panchkula

ट्राईसिटी में बदला मौसम का मिजाज: जमकर हुई बारिश, इस दिन तक अलर्ट; गर्मी से मिली राहत

Sun, 13 Sep 2026 01:36 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़
माई सिटी रिपोर्टर, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 01:36 PM IST
सार

बीते कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को रविवार को राहत मिल गई। दोपहर के समय चंडीगढ़ समेत पंचकूला और महोली में तेज बारिश हुई। वहीं, कुछ जगहों पर जलभराव से लोगों को परेशानी हुई। 

विज्ञापन
Rain in Chandigarh Mohali and Panchkula
चंडीगढ़ में हुई तेज बारिश - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ और ट्राईसिटी (मोहाली-पंचकुला) में रविवार दोपहर में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। कई इलाकों में तेज बारिश शुरू हो गई, जिससे स्थानीय लोगों को भीषण गर्मी और उमस से बड़ी राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन




लोग गर्मी से थे बेहाल
दोपहर के समय चंडीगढ़ और इसके आसपास के क्षेत्रों में अचानक काले बादल छा गए। देखते ही देखते गरज-चमक के साथ तेज बारिश का दौर शुरू हो गया। मोहाली और पंचकुला के कई हिस्सों में भी यही स्थिति रही। इस दौरान सड़कों पर पानी भर गया। पिछले कुछ दिनों से तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा था। लोग गर्मी से बेहाल थे।
विज्ञापन


17 सितंबर तक बारिश का अलर्ट
इस बारिश ने तापमान में गिरावट लाकर राहत का अहसास दिलाया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार से लेकर 17 सितंबर तक ट्राईसिटी में बादल छाए रहेंगे। वहीं, भारी बारिश होने की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण मौसम में यह परिवर्तन आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 विभाग ने नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील की है। भारी बारिश से जलभराव, ट्रैफिक जाम और बिजली आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर राहत कार्य शुरू करने के लिए तैयार हैं। स्कूल-कॉलेज प्रशासन को भी मौसम अपडेट्स पर ध्यान रखने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed