{"_id":"58ea32d24f1c1bd0355b515a","slug":"four-states-police-mostwanted-ganster-surender-gyong-killed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4 राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी इस गैंगस्टर को, देखिए एनकाउंटर की असली तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4 राज्यों की पुलिस ढूंढ रही थी इस गैंगस्टर को, देखिए एनकाउंटर की असली तस्वीरें
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Mon, 10 Apr 2017 09:10 AM IST
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
ये गैंगस्टर फिल्मों में दिखने वाले गैंगस्टरों से भी खतरनाक था, इसकी दहशत ऐसी थी कि चुनाव हुए तो डर कर लोगों ने इसे गांव का सरपंच बना दिया था, पढ़िए इसकी कहानी और एनकाउंटर की असली तस्वीरें...
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
हम बात कर रहे हैं सुरेंद्र ग्योंग की। हरियाणा, पंजाब, यूपी और दिल्ली में आतंक का पर्याय बन चुके इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग को करनाल पुलिस ने शनिवार को लगभग दो घंटे तक चली मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। बदमाश की गाड़ी से पुलिस की वर्दी, दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर का आईडी कार्ड व बेल्ट आदि बरामद किए गए हैं।
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
इसके अलावा दो पिस्टल और 50 राउंड कारतूस बरामद किए गए हैं। बदमाश के खिलाफ पुलिस पर फायरिंग, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट के तहत असंध थाना में केस दर्ज किया गया है। पूरे ऑपरेशन के दौरान कैथल पुलिस भी साथ रही। अहम बात यह है कि बदमाश ने अपना भेष बदला हुआ था और उसने सिर पर पुलिस की खाकी पगड़ी और ब्राउन जूते पहने हुए थे।
विज्ञापन
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
करनाल के एसपी जेएस रंधावा ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी पैरोल से फरार 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग असंध के गांव राहड़ा में देखा गया है। इसके बाद, दोपहर 12 बजे करनाल सीआईए वन की टीम इंचार्ज बिजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने राहड़ा में नाकाबंदी कर दी। जैसे ही पुलिस की टीम पंघाला रोड पर खड़ी होंडा सिटी गाड़ी के पास पहुंची तो सुरेंद्र ग्योंग ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और गाड़ी दौड़ाकर गांव की तरफ कर ली।
इनामी बदमाश सुरेंद्र ग्योंग का एनकाउंटर
टीम ने उसका पीछा किया और पुलिस ने बदमाश पर जवाबी फायरिंग की। गाड़ी चलाते हुए ग्योंग भी फायरिंग करता रहा। इस दौरान सुरेंद्र ग्योंग के एक हाथ में गोली लग गई, जिससे वह जख्मी हो गया। रास्ते में उसकी गाड़ी निर्माणाधीन पुली पर नहीं चढ़ पाई तो वह गाड़ी से नीचे उतर कर दोनों हाथों में पिस्तौल लेकर गांव की गलियों में घुस गया। इस दौरान दोनों तरफ से करीब दो दर्जन बार फायरिंग की गई। करीब दो घंटे तक चले ऑपरेशन में दोपहर दो बजे पुलिस ने बदमाश को ढेर कर दिया।