{"_id":"6aa67f8facbc1091a00db391","slug":"explosion-at-the-city-police-station-in-jalalabad-at-punjab-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: पुलिस थाने में देर रात जोरदार धमाका, दो गाड़ियों के टूटे शीशे; क्या बोले अधिकारी?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: पुलिस थाने में देर रात जोरदार धमाका, दो गाड़ियों के टूटे शीशे; क्या बोले अधिकारी?
Sun, 13 Sep 2026 04:19 PM IST
शाहिल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (पंजाब)
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Sun, 13 Sep 2026 04:19 PM IST
सार
जलालाबाद स्थित पुलिस थाने में देर रात करीब दो बजे जोरदार धमाका हुआ। थाने के पास रहने वाले लोगों में घटना के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी दी। हालांकि अब तक विस्फोट होने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन
जलालाबाद पुलिस थाने में जोरदार धमाका
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
फाजिल्का जिले की तहसील जलालाबाद स्थित सिटी पुलिस थाने में शनिवार देर रात करीब दो बजे अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज आसपास के क्षेत्र में भी सुनाई दी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
नहीं हुआ कोई जानी नुकसान
हालांकि घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है। जानकारी के मुताबिक, विस्फोट के कारण थाने में खड़ी दो पुरानी कारों के शीशे टूट गए। घटना के बाद पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों की ओर से आशंका जताई जा रही है कि विस्फोट हैंड ग्रेनेड से हुआ है।
विज्ञापन
फोरेंसिक टीम कर रही जांच
हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोट किस वजह से हुआ।
विज्ञापन
क्या बोले पुलिस अधिकारी?
पुलिस अधिकारियों ने यह भी संभावना जताई है कि किसी पुरानी कार की बैटरी में खराबी के कारण भी धमाका हो सकता है। पुलिस अधिकारियों ने जलालाबाद के लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराने की जरूरत नहीं है। जांच पूरी होने के बाद ही विस्फोट के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।