फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Two people died in road accident at Jalandhar

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, दो की मौत

Sun, 13 Sep 2026 02:59 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:59 PM IST
सार

जालंधर में एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों वैष्णो देवी के दर्शन कर  लौट रहे थे। शनिवार देर रात यह हादसा हुआ। 

विज्ञापन
Two people died in road accident at Jalandhar
सड़क हादसे में दो लोगों की मौत - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर भोगपुर के दाना मंडी के पास देर रात हुए सड़क हादसे में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के रहने वाले दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ट्रैक्टर-ट्रॉली से माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। हादसे में उनका एक अन्य साथी भी घायल हुआ है। 

विज्ञापन




माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रहे थे 
दोनों मृतकों के शव जालंधर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मृतकों की पहचान बृज मोहन पुत्र राम कला शर्मा, निवासी पुआरका, कोतवाली देहात, सहारनपुर और महिपाल पुत्र नकली (53) निवासी सदारपुरा, थाना गंगू, जिला सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। भोगपुर थाने के जांच अधिकारी तलविंदर के अनुसार, दोनों माता वैष्णो देवी में माथा टेकने गए थे। 
विज्ञापन


देर रात करीब 1 बजे कंट्रोल रूम से हाईवे पर सड़क हादसे की सूचना मिली। पुलिस टीम ने सड़क सुरक्षा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है। हालांकि अभी तक परिजन जालंधर नहीं पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों सहारनपुर से ट्रैक्टर पर ही माता वैष्णो देवी गए थे। उनके साथ एक अन्य व्यक्ति भी था, जो हादसे में घायल हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दाना मंडी भोगपुर के सामने किसी अज्ञात वाहन ने ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठे लोग उछलकर सड़क पर जा गिरे। सिर में गंभीर चोट लगने और अधिक खून बहने के कारण दोनों की मौत होने की बात सामने आई है। 

हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक प्रभावित हुआ। घटना से संबंधित वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक घायल व्यक्ति मदद मांगता नजर आ रहा है। पुलिस हाईवे के आसपास स्थित दुकानों और अन्य स्थानों से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान की जा सके। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed