पंजाब के बठिंडा में एक व्यक्ति ने अपनी विवाहिता भतीजी की हत्या कर उसका शव मकान की दूसरी बिल्डिंग से नीचे फेंक दिया। तस्वीरें।
वारदात, बठिंडा के परिंदा रोड पर गली नंबर 20 में हुई। घर में घुसकर महिला की हत्या की, फिर उसके शव को चादर में बांधकर गली में फेंक दिया। पुलिस ने जब मामले की गहनता से जांच की तो पता चला कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके चाचा पाला सिंह ने ही की थी। वह परमजीत कौर के घर में दूध डालने के लिए आता था। पुलिस ने इस संबंध में आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
मृतका की पहचान परिंदा रोड की गली नंबर 20 में किराए के मकान में रह रही परमजीत कौर के रूप में हुई। मामले का खुलासा तब हुआ, जब मकान के नीचे वाले फ्लोर पर रह रहे युवक ने कुछ शोर सुना। चीखने चिल्लाने की आवाजें सुनकर वह पड़ोसियों को बुलाने गया तो दो युवकों को चादर में कुछ बांधकर नीचे फेंकते हुए देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और घर की छानबीन की। देखा कि टीवी की आवाज बहुत तेज थी।
पुलिस को दी जानकारी में युवक ने बताया कि परमजीत कौर डेढ़ माह पहले ही उनके मकान में किराये पर रहने आई थी। पहले मृतका अपने पति और बेटे के साथ रही रही थी, लेकिन बाद में वह और उसका बेटा ही रहता था। पति कभी कभार आता था। दो दिन पहले ही वह अपने बेटे को ससुराल छोड़कर आई थी।
युवक ने बताया कि परमजीत का रिश्ते में लगता चाचा दोधी पाल सिंह उर्फ काला अकसर उससे मिलने के लिए आता था।
वहीं, मकान के निचले हिस्से में किराए पर रह रहे युवक ने बताया कि मकान पंजाब पुलिस से एएसआई पद से रिटायर्ड हुए मलकीत सिंह का शुक्रवार शाम को परमजीत घर पर अकेली थी। शाम के वक्त वह बाहर घूमने के लिए निकला तो दोधी आया हुआ था और उसके साथ तीन अज्ञात लोग भी थे। युवक ने बताया कि जब वह वापिस लौटा तो उसने कुछ शोर सुना। इधर उधर देखा तो दोधी और एक व्यक्ति नीचे बाइक के साथ खड़े थे और ऊपर देख रहे थे।