फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Four injured, including an innocent child, after being hit by a truck.

Agra News: ट्रक की टक्कर से मासूम सहित चार घायल

Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Four injured, including an innocent child, after being hit by a truck.
पिनाहट। थाना बसई अरेला क्षेत्र में सबोरा पुलिया के पास बुधवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मासूम सहित चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पिनाहट में भर्ती कराया।
विज्ञापन

हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। कस्बा पिनाहट के चांदनी चौक निवासी छोटू अपनी पत्नी रोशनी, छह माह के बच्चे सैफ और सास जरीना को बाइक से फतेहाबाद दवा दिलाने जा रहे थे। सबोरा पुलिया के पास सामने से आए ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में छोटू, रोशनी, जरीना और छह माह का मासूम सैफ घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी पिनाहट पहुंचाया और परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन


टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा, भाई-बहन गंभीर घायल
जगतूपुरा निवासी मोनू अपनी बहन गिरीशा के साथ टेंपो से रिश्तेदारी में गए थे। बुधवार सुबह लौटते समय गांव सैरब के पास अचानक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में मोनू और गिरीशा घायल हो गए। माैके पर मौजूद लोगों ने दोनों भाई-बहन को टेंपो से बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी पिनाहट पहुंचाया। माैके पर पहुंची पुलिस ने परिजन को हादसे की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed