{"_id":"6aa1bae483b5a2eae302cc25","slug":"ferocious-dogs-attack-child-in-azad-nagar-anger-among-people-rampur-news-c-282-1-smbd1026-179688-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आजादनगर में खूंखार कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आजादनगर में खूंखार कुत्तों ने बच्चे पर किया हमला, लोगों में रोष
Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर के मोहल्ला आजादनगर में खूंखार कुत्तों का भय लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे खूंखार कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।
परिजन घायल बच्चे को उपचार के लिए टांडा सीएचसी लेकर पहुंचे। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत और रोष है। लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से खूंखार कुत्तों से निजात दिलाने की मांग की है।
मोहल्ला आजादनगर निवासी इरफान की पत्नी इस्लाम ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि वार्ड नंबर पांच में लंबे समय से खूंखार कुत्तों का आतंक है। कुत्ते आए दिन बच्चों, महिलाओं और अन्य लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं।
विज्ञापन
बुधवार को भी कुत्तों ने एक बच्चे पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि कुत्तों के झुंड गलियों में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों को घर से बाहर भेजने में भी अभिभावक डरने लगे हैं।
नगर में खूंखार कुत्तों के हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार बच्चे कुत्तों के हमले में घायल हो चुके हैं। फरवरी में मोहल्ला तन्डोला में घर के बाहर खेल रहे नौ वर्षीय बच्चे पर खूंखार कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। अगस्त में आजादनगर में ही घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय बच्चे को कुत्तों ने अपना शिकार बनाया था।
वर्ष 2024 में भी प्रेमनगर में घर के बाहर खेल रहे ढाई वर्षीय बच्चे पर खूंखार कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी है।
पालिकाध्यक्ष साहिबा सरफराज ने बताया कि खूंखार कुत्तों की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। कुत्तों को पकड़ने और उनकी नसबंदी कराने के लिए टेंडर निकाला गया है और संबंधित प्रक्रिया पूरी कर जल्द अभियान शुरू कराने के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान के बाद नगर में खूंखार कुत्तों की संख्या नियंत्रित करने का प्रयास किया जाएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके।