फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Nuh News ›   Child injured in road accident succumbs to injuries.

Nuh News: सड़क हादसे में घायल बच्चे ने दम तोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
पिनगवां। गांव तेड़ में सड़क हादसे में घायल हुए 12 वर्षीय बच्चे की उपचार के दौरान मौत हो गई। बच्चा 29 अगस्त को तेज रफ्तार मोटरसाइकिल की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ था। हादसे के बाद उसका जयपुर में उपचार चल रहा था, जहां मंगलवार को उसने दम तोड़ दिया। गांव तेड़ निवासी नसरुद्दीन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 29 अगस्त की शाम करीब साढ़े पांच बजे उसका भतीजा सोकीन सड़क की बर्म पर बैठकर बकरियां चरा रहा था। इसी दौरान गांव की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर आ रहे युवक ने बच्चे को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ केस दर्ज किया था। जांच अधिकारी एएसआई सुरेंद्र ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed