{"_id":"6aa1bcd13bc035e57a0edb98","slug":"another-case-registered-regarding-the-attack-on-policemen-bareilly-news-c-346-1-ba11019-160778-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: सिपाहियों पर हमला करने के मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: सिपाहियों पर हमला करने के मामले में एक और रिपोर्ट दर्ज
Thu, 10 Sep 2026 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 10 Sep 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
भोजीपुरा। चौकी धौंराटांडा के दो सिपाहियों पर हमला करने के आरोपियों के खिलाफ गांव के दूसरे पक्ष ने एक और रिपोर्ट दर्ज कराई है। यह मामला भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव जटौआ का है, जहां सोमवार शाम झगड़े के दौरान पुलिस पर हमला हुआ था।
स्थानीय पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम जटौआ गांव में यूनिश और अशोक कुमार के बीच झगड़ा हो रहा था। चौकी धौंराटांडा के हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह और सिपाही अरुण कुमार बीच-बचाव करने पहुंचे। अशोक कुमार पक्ष के लोगों ने यूनिश की बजाय पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने घूंसों और डंडों से पुलिसकर्मियों की पिटाई की। इस घटना के बाद पुलिस ने घायल हेड कांस्टेबल परमानंद सिंह की तहरीर पर कार्रवाई की। पहली रिपोर्ट अशोक कुमार समेत छह नामजद व छह अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई थी।
बुधवार को यूनिश ने भोजीपुरा थाने में तहरीर दी। उन्होंने अशोक कुमार और कामता प्रसाद पर लाठी व लोहे की रॉड से पिटाई का आरोप लगाया। बताया कि हमलावरों ने अन्य लोगों को बुलाकर उसके घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस के पहुंचने पर उन्होंने पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की, जिससे यूनिश के पैर में लोहे की रॉड से चोट आई है। इस मामले में अशोक कुमार, वेदप्रकाश, सूरज पाल, कामता प्रसाद और पांच अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।