फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Body of youth from Auraiya found in Ramganga Canal

Kanpur News: रामगंगा नहर में मिला औरैया के युवक का शव

Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Body of youth from Auraiya found in Ramganga Canal
सिकंदरा। थाना क्षेत्र के पिंडार्थू गांव के पास बुधवार सुबह नौ बजे के करीब राम गंगा नहर में औरैया के भड़ारीपुर से लापता एक युवक का शव पानी में मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल शिनाख्त कराई और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

राम गंगा नहर में शव मिलने की जानकारी पर औरैया के भंडारीपुर गांव निवासी मोहन और उनके परिवार के लोग पिंडार्थू पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान बड़े भाई राहुल उर्फ बंटी (32) के रूप में की। मोहन ने बताया कि राहुल सोमवार शाम को खेतों में खड़ी धान की फसल में नहर से पानी लगाने गए थे। रात 10 बजे नहर के पास साइकिल और चप्पल मिली लेकिन भाई का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

इधर, कुछ लोगों ने उनके नहर में गिरने की आशंका जताई थी। वहीं, परिवार के लोगों ने उनके लापता होने की जानकारी पुलिस को देकर गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। इधर किसान के नहर में डूबने की आशंका पर एनडीआरएफ ने खोजबीन भी की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार सुबह राम गंगा नहर में शव मिलने की जानकारी हुई। अनहोनी पर बंटी की पत्नी वर्षा बेटे आर्यन व आरुष के साथ बिलखती रही। थानाध्यक्ष सिकंदरा सुधाकर सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त होने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed