{"_id":"6aa1bcf6d31105cfbd05a867","slug":"farmer-dies-under-suspicious-circumstances-after-going-to-spray-pesticides-in-the-field-agra-news-c-421-1-ssd1002-16811-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के ग्राम बिसैरी गोरवा के उपग्राम खिन्नी की मढ़ैया में बुधवार सुबह खेत में कीटनाशक छिड़कने गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हाे गई। किसान की माैत से परिजन में चीखपुकार मच गई।
गांव खिन्नी की मढ़ैया निवासी किसान कमल सिंह ने बटाई पर खेत में गोभी की फसल उगाई थी। मृतक के साले भूपेंद्र ने बताया सुबह आठ बजे करीब वह गोभी की फसल में कीटनाशक दवा छिड़कने गए थे। दवा छिड़कते समय खेतों में बेसुध होकर गिर पड़े। सुबह 11 बजे करीब पशु चराने पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर परिजन को सूचना दी। परिजन उन्हें बरौली अहीर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया किसान के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह पता चल सकेगी। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
बीमार पत्नी का मायके में चल रहा है इलाज
ग्राम प्रधान कालीचरन ने बताया कमल सिंह परिवार में अकेले कमाने वाले थे। उन्होंने दो छोटी बेटियाें और पत्नी को बिलखते छोड़ा हैं। वहीं मृतक के साले भूपेंद्र ने बताया कमल सिंह की पत्नी (उसकी बहन) लंबे समय से बीमार हैं। वह मायके में रह रही हैं। वहीं उनका उपचार चल रहा है।