फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Teenage escapes from children home orders issued for FIR

बाल गृह से किशोरी फरार: सुरक्षाकर्मी भूले गेट बंद करना, अब तलाश में जुटी पुलिस

Thu, 10 Sep 2026 01:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 01:00 PM IST
सार

वृंदावन के बाल गृह से औरैया निवासी किशोरी सुरक्षा में लापरवाही का फायदा उठाकर फरार हो गई। सिलिंडर लेकर आए युवक को अंदर भेजने के बाद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गए। काफी देर बाद किशोरी के भागने का पता चला। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं और जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों पर प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Teenage escapes from children home orders issued for FIR
किशोरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

 वृंदावन के बाल गृह (बालिका) में भारी लापरवाही सामने आई है। बुधवार को दोपहर में सिलिंडर लेकर पहुंचे युवक को अंदर ले जाने में गेट खुला छोड़ दिया गया। इसका फायदा उठाकर औरेया निवासी एक किशोरी यहां से भाग निकली। देर रात तक उसे खोजा जा रहा था, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन


औरैया निवासी किशोरी किसी लड़के के साथ अपने घर से चली गई थी। इसके बाद वह इसी साल 15 जनवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र मथुरा में मिली थी। मानसिक स्थिति ठीक न होने पर वह केवल अपना पता औरेया ही बता रही थी। शहर कोतवाली पुलिस ने किशोरी को वृंदावन के बाल गृह बालिका में भेज दिया था। किशोरी का पता लगाने के लिए फोटो पहचान के आधार पर औरेया पुलिस से संपर्क किया गया। एक महीने पहले किशोरी के परिजन के बारे में जानकारी हो गई थी। वह उसे लेने के लिए तैयार थे। फिलहाल किशोरी को यहां से औरेया भेजने की तैयारियां की जा रही थीं, लेकिन कागजी प्रक्रिया और फिर जन्माष्टमी के चलते उसे भेजा नहीं जा सका।
विज्ञापन


सीओ वृंदावन संदीप सिंह ने बताया कि बुधवार को बाल गृह में गैस एजेंसी से एक युवक सिलिंडर लेकर पहुंचा था। उसे प्रवेश देने के बाद वहां माैजूद सुरक्षाकर्मी गेट बंद करना भूल गया। इसी का फायदा उठाकर किशोरी वहां से निकल गई। काफी देर बाद इसका पता चला। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गईं हैं। आसपास के संभावित स्थानों पर भी उसकी तलाश की जा रही है। वहीं, औरैया की पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है। इस मामले में जिला प्रशासन ने बाल गृह के जिम्मेदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed