फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवेरे काम पर निकले लोगों को ऐसे आई मौत, चीथड़े उड़े, तस्वीरें देख नहीं पाओगे

Wed, 08 Nov 2017 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर Updated Wed, 08 Nov 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Bus collides with truck due to smog, five dead
ferozepur accident
धुंध और रफ्तार की वजह से ऐसा कोहराम मचा कि घायलों की चीखों से भगदड़ मच गई। बस खून से लाल हो गई और...
Bus collides with truck due to smog, five dead
ferozepur accident
घने कोहरे के चलते पंजाब के फिरोजपुर-फाजिल्का राजमार्ग स्थित गांव करि कलां में मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और ट्राले की भिड़ंत में दो शिक्षकों समेत पांच की मौत हो गई। हादसे में 35 लोग जख्मी हो गए, इनमें से सात की हालत नाजुक बनी हुई है।
Bus collides with truck due to smog, five dead
ferozepur accident
जानकारी के अनुसार पंजाब रोडवेज की बस (पीबी05एल8223) छावनी बस अड्डे से मंगलवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे फाजिल्का के लिए रवाना हुई थी। रास्ते में घनी धुंध थी। बस को परमजीत सिंह पुत्र दर्शन सिंह वासी फिरोजशाह चला रहा था। यात्रियों के अनुसार चालक काफी तेज बस चला रहा था। कंडक्टर ने उसे रफ्तार धीमी करने को कहा था, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Bus collides with truck due to smog, five dead
ferozepur accident
वहीं बस का हार्न भी खराब था। जैसे ही बस गांव करि कलां के पास पहुंची तो चालक ने आगे जा रहे एक वाहन को ओवर टेक करने का प्रयास किया। सामने से ट्राला आ रहा था। ट्राले वाले ने भी काफी दूर से ब्रेक लगानी शुरू कर दी थी, लेकिन बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह ट्राले से टकराने के बाद सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। 
विज्ञापन
Bus collides with truck due to smog, five dead
ferozepur accident
हादसे में संगीत टीचर सुधीर कुमार ग्रोवर (43) निवासी बस्ती टैंका वाली फिरोजपुर, आईटीआई जलालाबाद इलेक्ट्रिकल इंस्ट्रक्टर अर्जुन सिंह (37) पुत्र जसवंत सिंह निवासी फिरोजपुर छावनी, बस चालक परमजीत सिंह, ट्राला चालक बूटा सिंह वासी सुनाम और एक अन्य की मौत हो गई। हादसे में बस सवार 35 लोग जख्मी हो गए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed