फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली में रेव पार्टियों में ऑनलाइन सप्लाई करते थे ड्रग्स, पुलिस ने यूं पकड़ा

Tue, 07 Nov 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Nov 2017 11:44 AM IST
विज्ञापन
online drug suppliers caught, they used to supply drugs in rave parties
rave party

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने ऑन लाइन ड्रग्स बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ऑन लाइन ड्रग्स की पेमेंट भी आनलाइन करेंसी बिस्टकॉइन के जरिए होती थी। इनके कब्जे से 62 ग्राम ड्रग्स की टेबलेट बरामद की गई हैं।

online drug suppliers caught, they used to supply drugs in rave parties
drugs

मुख्य आरोपी ने पहले इस ड्रग्स का सेवन करना शुरू किया और फिर ऑन लाइन बेचना शुरू कर दिया था। अपराध शाखा डीसीपी राजेश देव के अनुसार शाखा की नारकोटिक्स सेल को गिरोह द्वारा पार्टी ड्रग्स की ऑन लाइन सप्लाई करने की सूचना मिली थी।

online drug suppliers caught, they used to supply drugs in rave parties
गिरफ्तार - फोटो : FILE PHOTO

​सूचना के बाद सेक्टर-11 रोहिणी निवासी कमल कालरा को सेक्टर-13 रोहिणी से 29 अक्तूबर को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पार्टी ड्रग्स एक्सटेसी(एमडीएमए) की 100 गोलियां(42 ग्राम) बरामद की गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
online drug suppliers caught, they used to supply drugs in rave parties
arrest

आरोपी ने बताया कि वह एक व्यक्ति से मोबाइल पर बात कर ऑनलाइन गोलियां मंगाता था। वह अपने कई नाम संजय व उत्कर्ष बताता था। इसे बाद पुलिस टीम ने सेक्टर-11 द्वारका निवासी महेश गोयल को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया। इसके कब्जे से 20 ग्राम एमडीएमए बरामद की गई। जबकि व्यवसायिक उपयोग के लिए 10 ग्राम एमडीएमए ही रख सकते हैं। इन्होंने बताया कि वह रेव पार्टियों में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। एक्सटेसी योकेस व एमडीएमए केगोलियों केरूप में जानी जाती है।

विज्ञापन
online drug suppliers caught, they used to supply drugs in rave parties
demo pic

महेश गोयल ने बताया कि चेन्नई में दोस्तों की रेव पार्टी में उसने पहली बार एक्सटेसी का इस्तेमाल किया था। यहां पर भी ड्रग्स ऑनलाइन मंगाई गई थी। ड्रग्स की एक अलग साइट है। यहां पर हर तरह की ड्रग्स उपलब्ध रहती है। कमल कालरा रेव पार्टियों में डीजे चलाने जाता था। डीजे चलाने के दौरान ही वह अपने ग्राहक बनाता था। रेव पार्टी के दौरान ही उसकी महेश गोयल से मुलाकात हुई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed