मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी बीते हफ्ते की तरह शुभता और सफलता लिए हुए है। आपके सोचे हुए कार्य समय से पूरे होते हुए नजर आएंगे। सगे संबंधियों के साथ प्रेम और सामंजस्य कायम रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक-मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह की शुरुआत नौकरीपेशा लोगों के लिए अत्यधिक शुभ रहने वाली है। इस दौरान आपकी मनचाहे स्थान पर तबादले अथवा पदोन्नति की अभिलाषा पूर्ण हो सकती है। कार्यक्षेत्र में सीनियर की पूरी कृपा आप पर बरसेगी तथा जूनियर आपके टारगेट को पूरा करने में सहयोग करेंगे। सप्ताह के मध्य में कहीं से खुशियों की दस्तक होगी। इस दौरान संतान की प्रगति या किसी विशेष उपलब्धि से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। व्यवसाय के विस्तार की योजना फलीभूत होती नजर आएगी। घर हो या बाहर लोग आपके कामकाज से प्रभावित हुए बगैर नहीं रह सकेंगे। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। नये लोगों से संबंध बनेंगे और उनसे आपको भविष्य में सुख—सुविधा एवं लाभ की प्राप्ति होगी।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी को गुड़ और चने का भोग लगाकर चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको आलस्य और अभिमान से बचते हुए अपने काम समय पर करने होंगे। यदि आप अपने कार्य समय पर पूरे मनोयोग के साथ नहीं करते हैं तो आपके हाथ सिर्फ और सिर्फ निराशा ही हाथ लगेगी, क्योंकि इस पूरे सप्ताह भी आपके जीवन में कठिन परिश्रम करने पर मीठे फल मिलने के योग बनेंगे। इस सप्ताह मोबाइल पर बेवजह का समय बिताने से बचें। सप्ताह के मध्य में परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति की खराब सेहत आपकी चिंता का बड़ा कारण बन सकती है। इस दौरान आपको वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्यकता भी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में लंबी अथवा छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्र के दौरान अपनी सेहत और सामान की खूब देखभाल करें। यदि आपकी लव लाइफ में कोई दिक्कत चल रही है तो उस मसले को संवाद के जरिए सुलझाने की कोशिश करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन पूजा में रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपकी सेहत आपके सपनों को पूरा करने में आड़े आ सकती है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आप मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। खराब सेहत का आपके कामकाज पर खासा असर देखने को मिल सकता है। घर-परिवार से जुड़ी कोई समस्या भी आपकी चिंता का कारण बन सकती है। मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह इस बात को समझना होगा कि उनकी चिंताएं या फिर कहें जीवन से जुड़ी तमाम चुनौतियां उनके हौसले के सामने बहुत छोटी हैं। यदि आप इस सप्ताह धैर्य के साथ जीवन की समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करते हैं तो आप निश्चित रूप से उनसे उबर जाएंगे और आपके काम देर-सबेर ही सही आपके मनमुताबिक पूरे होंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो इस सप्ताह किसी भी बड़े कदम को उठाने या निर्णय लेने से पहले शुभचिंतकों सलाह लेना न भूलें। उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों की राह में थोड़ी अड़चनें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है। जीवनसाथी के साथ विचारों में मतभिन्नता रह सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा में गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
4 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किस्मत का साथ जरा कम ही मिल पाएगा। स्वजनों से मतभेद और सीनियर की नाराजगी के चलते आपका मन इस पूरे सप्ताह खिन्न रहने वाला है। इस सप्ताह अचानक से आने वाली किसी बड़ी अड़चन के कारण आपके कामकाज प्रभावित हो सकते हैं। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह बहुत शांत मन से अपने कार्य को समय पर सही तरीके से करने की जरूरत बनी रहेगी। आपको इस बात को भलीभांति समझना होगा कि यह सप्ताह लोगों से लड़ने का नहीं बल्कि लोगों को मिलाकर चलने का है। यदि घर और बाहर दोनों जगह इस फार्मूले पर काम करते हैं तो आपकी परेशानियां काफी हद तक कम हो जाएंगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतने की आवश्यकता रहेगी। भूलकर भी जोखिम भरी योजनाओं में निवेश न करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कामकाज के सिलसिले में अधिक परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। इस दौरान जमीन-जायदाद से जुड़े मसलों को हल करने के लिए कोर्ट-कचहरी के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह खूब सचेत रहने की आवश्यकता है। भूलकर भी कोई काम जल्दबाजी में न करें। इस सप्ताह आप यदि अपनी दिखावे की प्रवृत्ति पर अंकुश नहीं लगाते तो आपको आर्थिक एवं मानसिक परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। सप्ताह की शुरुआत थोड़ी आपाधापी भरी रहने वाली है। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्यों को भी पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास करना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप यदि आलस्य और बहानेबाजी छोड़कर अपने कार्यों को मनोयोग के साथ करते हैं तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। इस सप्ताह आपके द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों का कोई और क्रेडिट लेने की कोशिश कर सकता है। ऐसे में किसी से उलझने की बजाय अपनी बुद्धि और विवेक का इस्तेमाल करते हुए अपने काम से ही अपना नाम रोशन करने का प्रयास करें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपना समय और धन दोनों ही सोच-समझकर कर खर्च करना चाहिए अन्यथा बाद में परेशानी उठानी पड़ सकती है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी काम समय पर निबटाएं और किसी को उधार माल अथवा पैसे देने से बचें। लव लाइफ हो या फिर मैरीड लाइफ, उसे सुखद बनाए रखने के लिए अपने पार्टनर पर हावी होने की कोशिश न करें।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल देकर आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।