फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2024: धनु राशि में प्रवेश करेंगे सूर्य, इन चार राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ

Sat, 07 Dec 2024 01:41 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 07 Dec 2024 01:41 PM IST
सार

Kharmas 2024: ज्योतिष के अनुसार सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है। यह समय साल में दो बार आता है, जिसकी अवधि लगभग 30 दिनों की होती हैं।

विज्ञापन
Kharmas 2024 date and time know these zodiac signs will get benefits from Kharmas
पंचांग के अनुसार साल 2024 का दूसरा खरमास 15 दिसंबर 2024 को लगने जा रहा है। - फोटो : अमर उजाला

Kharmas 2024: ज्योतिष के अनुसार सूर्य के धनु और मीन राशि में प्रवेश करने पर खरमास लगता है। यह समय साल में दो बार आता है, जिसकी अवधि लगभग 30 दिनों की होती हैं। पंचांग के अनुसार साल 2024 का दूसरा खरमास 15 दिसंबर 2024 को लगने जा रहा है। इस दिन रात 10:19 मिनट पर सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करेंगे, इसे धनु संक्रांति भी कहते हैं। खरमास का समापन साल 2025 में मकर संक्रांति के दिन होगा। इस दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में एंट्री लेंगें। हिंदू धर्म में खरमास के समय को अशुभ माना जाता है। इसलिए इस अवधि में शादी-विवाह, सगाई, गृह-प्रवेश और अन्य सभी मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं, लेकिन ये समय कुछ राशियों के लिए लाभकारी हो सकता हैं। आइए इनके नाम जानते हैं।

Kharmas 2024 date and time know these zodiac signs will get benefits from Kharmas
निवेश से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार खरमास मेष राशि के लिए बेहद शुभ है। आपको धन कमाने के नए अवसर प्राप्त होंगे। निवेश से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। करियर में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है।

Kharmas 2024 date and time know these zodiac signs will get benefits from Kharmas
वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
खरमास में आपको मनचाहे परिणामों की प्राप्ति होगी। व्यापार के लिए समय लाभकारी साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं समाप्त होगी। स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। छात्रों के मानसिक बोझ में कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas 2024 date and time know these zodiac signs will get benefits from Kharmas
नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। परीक्षा परिणाम मनचाहे होंगे - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए खरमास बेहद खास रहने वाला है। आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नए काम की शुरुआत करने की योजना बनाएंगे। परीक्षा परिणाम मनचाहे होंगे। घर में किसी नई वस्तु का आगमन होगा। खरमास का समय खुशियों की सौगात लेकर आएगा।

विज्ञापन
Kharmas 2024 date and time know these zodiac signs will get benefits from Kharmas
नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी। - फोटो : अमर उजाला

वृश्चिक राशि
आपके लिए यह समय खुशियों से भरा रहेगा। घर परिवार व पति-पत्नी के बीच रिश्तों में मजबूती आएगी। यदि किसी निवेश को किया था, तो मनचाहे परिणामों की प्राप्ति हो सकती हैं। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि होगी।

Kharmas 2024: दिसंबर में कब लगेगा खरमास ? यहां जानें शुरुआत और समापन की सही डेट
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed