मेष
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह भी पूरी तरह से अनुकूल और मनचाहे फल प्रदान करने वाला साबित होगा। इस सप्ताह आपके सोचे हुए कार्य समय पर पूरे होंगे और आपको घर और बाहर दोनों जगह लोगों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में लोग आपके द्वारा किये गये कार्यों की तारीफ करेंगे। आपकी उद्यमशीलता और लिए गये अहम निर्णयों के कारण आपकी कार्यक्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मनचाहा पद अथवा जिम्मेदारी मिलने की पूरी संभावना बन रही है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। कारोबार को विस्तार देने की योजनाएं साकार होती नजर आएंगी। पूर्व में किए गए निवेश से लाभ होगा। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी। इस सप्ताह आपके उत्साह और पराक्रम में वृद्धि होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार के किसी प्रिय सदस्य से जुड़ा शुभ समाचार प्राप्त होगा जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: श्री हनुमान जी को मीठा प्रसाद चढ़ाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
2 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों इस सप्ताह अपने काम में किसी भी प्रकार लापरवाही बरतने से बचना चाहिए। साथ ही साथ अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान देना होगा अन्यथा आप शारीरिक एवं मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अचानक से आपके सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है, जिसे समय से निबटाने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान कुछ चीजों पर जेब से अधिक धन खर्च हो जाने के कारण आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है।
व्यय की अधिकता और आकस्मिक समस्याओं के चलते आपका मन इस दौरान थोड़ा खिन्न रह सकता है। हालांकि इष्टमित्रों और शुभचिंतकों के सहयोग से सप्ताह के उत्तरार्ध तक आपकी परेशानियों का कुछ हद तक हल निकलता हुआ भी नजर आएगा। इस दौरान आपकी स्थितियां अनुकूल होंगी और घर और कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का हल निकलेगा। वृष राशि के जातकों को इस सप्ताह मौसमी बीमारी से बचने की आवश्यकता रहेगी। कामकाज की अधिकता के कारण शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और आवेश में आकर कोई बड़ा निर्णय लेने की गलती न करें अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। कठिन समय में आपका जीवनसाथी संबल प्रदान करेगा।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले किसी बुजुर्ग महिला का आशीर्वाद जरूर लें।
3 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने कामकाज के सिलसिले में लगातार छोटी-बड़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। न सिर्फ कार्यक्षेत्र बल्कि घर के कार्यों को निबटाने के सिलसिले में आपाधापी बनी रहेगी। हालांकि आपकी भागदौड़ का नतीजा सकारात्मक रहेगा और आपको लाभ की प्राप्ति संभव है। यदि आप व्यवसाय अथवा उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे थे तो आपके लिए यह समय अनुकूल है। इस दौरान आपको मनचाही सफलता मिलने का योग बन रहा है। कारोबार के विस्तार की योजनाएं इस सप्ताह फलीभूत होती नजर आएंगी।
नौकरीपेशा लोगों के लिए भी समय अनुकूल बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में सीनियर और जूनियर का सहयोग-समर्थन पूर्ववत मिलता रहेगा। विरोधियों की चाल नाकाम होगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके द्वारा की मेहनत का विशेष फल मिल सकता है। इस दौरान आप मिलने वाले अवसर का फायदा उठाने में कामयाब रहेंगे। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमियां इस सप्ताह आपसी बातचीत से दूर हो सकती हैं। इस सप्ताह सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। किसी के साथ हुई हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा।
उपाय: पक्षियों को दाना डालें तथा प्रतिदिन पूजा में गायत्री मंत्र की एक माला जप जरूर करें।
4 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने धैर्य, विवेक और साहस की परीक्षा देनी पड़ सकती है। इस सप्ताह आपके सामने अचानक से कुछ बड़ी समस्याएं आ सकती हैं, जिनका हल निकालने के लिए आपको बड़ी सूझबूझ के साथ काम लेना होगा। सप्ताह की शुरुआत में घर-परिवार से जुड़ी कोई चिंता आपकी परेशानी का बड़ा कारण बनेगी। इस दौरान भूमि-भवन से जुड़े मामलों के चक्कर में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में अड़चनें आ सकती हैं।
कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी कार्य में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए तथा वाहन सावधानी के साथ चलाने की आवश्कता बनी रहेगी। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। साथ ही साथ धन के लेनदेन में खूब सावधानी बरतें। नौकरीपेशा के कार्यों अचानक से बदलाव आ सकते हैं अथवा कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी निभाने के लिए मिल सकती है। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का कारण बनेगी। प्रेम संबंध में उतावलेपन से बचें और अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें। इस सप्ताह अधिक व्यस्तता के चलते चाहकर भी आप जीवनसाथी और परिवार के सदस्यों पर ध्यान नहीं दे पाएंगे, जिसके चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपनी पूरी ऊर्जा और मनोयोग के साथ अपने कार्यों को अंजाम देंगे। जिसका आपको सकारात्मक फल भी प्राप्त होगा। सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से होगी। जिसके कारण आपके घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही दृष्टि से यह समय आपके लिए शुभदायी है। इस समय आप यदि अपने कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करते हैं तो आपको विशेष उपलब्धि हासिल होने का योग बन रहा है।
सप्ताह के मध्य में समाजसेवा एवं राजनीति से जुड़े लोगों के मान-सम्मान में वद्धि संभव है। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। यदि किसी बात को लेकर अपने लव पार्टनर के साथ अनबन हो गई थी तो इस सप्ताह आपके बीच उपजी गलतफहमियां दूर हो जाएंगी और एक बार फिर आपके रिश्ते पटरी पर आ जाएंगे। सिंगल लोगों के जीवन में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को जल दें और भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।