Ketu Gochar 2025: साल 2024 के खत्म होने में अब बस कुछ ही दिन शेष हैं। नए साल 2025 में ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार कई प्रमुख ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। इनमें गुरु, शनि और राहु-केतु हैं, जो अपनी-अपनी राशि बदलने वाले हैं। इन ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा। आज हम आपको साल 2025 में केतु के राशि परिवर्तन की बात करेंगे। वैदिक ज्योतिष में केतु को पापी ग्रह माना गया है। केतु ग्रह आध्यात्म और मोक्ष का कारक माना गया है। आपको बता दें कि केतु 18 मई 2025 को सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में प्रवेश करेंगे। केतु के गोचर से वैसे तो सभी 12 राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन पर केतु के गोचर का शुभ असर देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी हैं वे भाग्यशाली राशियां।
साल 2025 में केतु बदलेंगे चाल, नए साल की शुरुआत में इन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ
Ketu Gochar 2025: साल 2025 में पापी ग्रह माने जाने वाले केतु राशि परिवर्तन करेंगे। करीब 18 साल बाद छाया ग्रह केतु सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। केतु के सिंह राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन राशि
साल 2025 में केतु के गोचर का सबसे ज्यादा सकारात्मक प्रभाव मिथुन राशि के जातकों के ऊपर पड़ेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार केतु आपकी राशि से तीसरे भाव यानी पराक्रम में गोचर करेंगे। ऐसे में आपके साहस और आत्मबल में बढ़ोतरी होगी। अचानक लाभ के योग बन रहें हैं। साल 2025 में आपको अच्छी आय होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने साहस और पराक्रम के बल पर अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। कार्यों में सफलता मिलेगी और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। करियर से जुड़े कुछ काम बन सकते हैं। परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर साथ आपको मिलेगा।
लव राशिफल 2025 | अंक ज्योतिष 2025
साल 2025 में वृश्चिक राशि वालों के लिए केतु का संचरण आपकी राशि से कर्म भाव होगा। ऐसे में केतु का गोचर आपके लिए बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में जबरदस्त सफलता हासिल होगी। आय के अच्छे साधन प्राप्त होंगे। सभी तरह की इच्छाएं पूरी होंगी। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। जो लोग नौकरी की तलाश में उनको इस साल नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि के जातकों के लिए साल 2025 में केतु का गोचर किसी वरदान से कम नहीं होगा। आपके लिए यह गोचर बहुत सारे अचानक से लाभ प्राप्ति करने में सहायक साबित होगा। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा क्योंकि यह आपके भाग्य भाव में संचरण करेंगा। व्यापार में आपके द्वारा सोची गई योजनाएं सफल होगी। व्यापारियों को अपने कारोबार से जबरदस्त फायदा मिलने के योग हैं। वहीं जो लोग अविवाहित हैं उनके सामने विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बढ़ेंगी।