मेष
मेष राशि के जातकों के लिए दिसंबर महीने का पहला सप्ताह शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। यदि आपके मन में किसी चीज की असफलता को लेकर नकारात्मकता के विचार पनप रहे थे तो इस सप्ताह के पूर्वार्ध में दूर होते नजर आएंगे। आपके भीतर आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और आप पूरे मनोयोग से अपने कार्यों को अंजाम देंगे। इस सप्ताह करियर-कारोबार से संबंधित यात्राएं सुखद एवं लाभप्रद साबित होंगी। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गये प्रयास सफल होंगे। व्यवसाय के विस्तार की योजना को फलीभूत करने के लिए आप नये सिरे से कार्य करना प्रारंभ करेंगे और इस संबंध में बड़ा निवेश भी कर सकते हैं।
इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलेगा। समाजसेवा और राजनीति से जुड़े लोगों की लोकप्रियता में बढ़ोत्तरी होगी और मान-सम्मान प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध किसी मांगलिक उत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में ऋण-रोग और शत्रुओं से मुक्ति मिलती हुई नजर आएगी। इस दौरान कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके हक में आ सकता है। रिश्ते-नाते इस सप्ताह अनुकूल रहेंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा मंगलवार को बजरंगी को सिंदूर को चोला चढ़ाएं।
2 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी कार्य बहुत सोच-समझकर करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी कार्य को जल्दबाजी अथवा असमंजस की स्थिति में करने की भूल न करें अन्यथा आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध में नौकरीपेशा लोगों के सिर पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ बना रहेगा। इस दौरान आपको छोटे-छोटे कार्य को करने में भी अधिक परिश्रम और प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस दौरान कार्यों में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न होने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान वृष राशि के जातकों को धैर्य से काम लेते हुए मन में निराशा के भाव आने से खुद को बचाना होगा।
सप्ताह के मध्य में किसी इष्टमित्र अथवा परिजन की मदद से आप स्थितियों को कुछ हद तक संभालने में कामयाब हो जाएंगे। इस सप्ताह आपको अपने रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए विशेष प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। किसी भी पारिवारिक मसले को संवाद के जरिये दूर करने का प्रयास सफल होगा। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ पींग बढ़ाएं और उसका बेवजह प्रदर्शन करने से बचें। स्वयं के साथ जीवनसाथी की सेहत का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक के शिवलिंग पर सफेद चंदन लगाकर शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
3 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको कोई बहुप्रतीक्षित समाचार मिल सकता है। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में प्रयासरत लोगों की मनोकामना पूरी हो सकती है। बीते कुछ समय से जिन समस्याओं को लेकर आप चिंतित चल रहे थे, इस सप्ताह उनका समाधान निकलता हुआ नजर आएगा। शत्रुओं और विरोधियों पर आप विजय हासिल करेंगे। विरोधी खुद समझौते की पहल कर सकते हैं। इस सप्ताह आपको कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों से मुक्ति मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह मनोकामना भी पूरी हो सकती है। हालांकि कोई भी सौदा करने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह लेना न भूलें। व्यावसायियों के लिए समय बेहद शुभ है।
इस सप्ताह आपको अपेक्षा से अधिक लाभ होगा और बाजार में आपकी धाक बनेगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे।
उपाय: प्रतिदिन रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
daily rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने कार्यक्षेत्र में अधिक परिश्रम और प्रयास करने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में आपके जीवन में काफी आपाधापी बनी रहेगी। कामकाज के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा थकान भरी तथा उम्मीद से कुछ कम फलदायी साबित होगी। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखने की बहुत जरूरत रहेगी, अन्यथा बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप अपने उपर भरोसा बनाए रखते हैं तो अंतत: कार्य की सिद्धि संभव है, इसलिए किसी के बहकावे में न आएं और पूरे मनोयोग से अपने कार्य को अंजाम देने का प्रयास करें।
इस सप्ताह छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। सप्ताह के मध्य में आपको मौसमी बीमारी को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान अचानक से आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च भी आ सकते हैं, जिससे आपका बना-बनाया बजट गड़बड़ा सकता है। कर्क राशि के जातकों को इस सप्ताह स्वजनों से अपेक्षित सहयोग कम मिल पाएगा। लव लाइफ में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर तनातनी हो सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव को दूध एवं जल चढ़ाकर शिवमहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।
5 of 12
daily rashifal
- फोटो : daily rashifal
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। इस सप्ताह आपको मेहनत का पूरा फल प्राप्त होगा। सप्ताह के पूर्वार्ध में कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ा-बहुत संघर्ष करना पड़ सकता है लेकिन उसमें सफलता अवश्य मिलेगी। इस सप्ताह आप सकारात्मक विचार को बनाए रखें और अपने मन में भूलकर भी हीन भावना न लाएं। सिंह राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में ही रोजी-रोजगार से जुड़ा कोई बड़ा अवसर भी प्राप्त हो सकता है।
यह समय विदेश से जुड़कर काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। हालांकि व्यवसाय में यदि आप बड़ी पूजी निवेश करने की सोच रहे हैं तो इसका निर्णय बहुत सोच-समझकर अपनी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए ही लें। नौकरीपेशा लोगों की मनचाहे जगह पर तबादले या पदोन्नति से जुड़ी कामना पूरी हो सकती है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने मित्रों और परिजनों का उपहास करने से बचना चाहिए। पारिवारिक सदस्यों के साथ अपना व्यवहार सौहार्दपूर्ण बनाए रखें। भूलकर भी किसी का दिल दुखाने की गलती न करें। प्रेम-प्रसंग में परस्पर भावनाओं का आदर करें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।