फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Shukra Yuti: सूर्य-शुक्र की युति से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, जानें किसको मिलेगा इसका लाभ

Tue, 04 Feb 2025 01:28 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 04 Feb 2025 01:28 PM IST
सार

Sun Venus Conjunction: शुक्र और सूर्य की युति से कुछ राशि वालों को धन लाभ और भाग्य में बढ़ोतरी के योग बन रहे हैं। 

विज्ञापन
Surya Shukra Yuti Sun Venus Conjunction Brings Prosperity for These Zodiac Signs Horoscope Prediction in Hindi
शुक्र और सूर्य के राशि परिवर्तन से मीन राशि में युति बनेगी - फोटो : अमर उजाला

Surya Shukra Yuti: ग्रहों का राशि परिवर्तन, उनकी चाल में बदलाव और अन्य ग्रहों के साथ युति का प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर जरूर पड़ता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर एक से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। आपको बता हैं कि आने वाले कुछ दिनों में सूर्य और शुक्र की युति मीन राशि में होने वाली है। दरअसल मार्च के महीने में सूर्य गुरु की राशि मीन में गोचर करेंगे जहां पर पहले से ही शुक्रदेव पहले ही विराजमान हैं। ऐसे में मीन राशि में सूर्य-शुक्र की युति बनेगी। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, तेज, बुद्धि, मान-सम्मान और ऊर्जा के कारक होते हैं जबकि शुक्र सुख-सुविधा, भोगविलास और लग्जरी चीजों के कारक होते हैं। मीन राशि में सूर्य और शुक्र के गोचर से कुछ राशि वालों के लिए आने वाले समय बहुत ही शुभ साबित होगा और धन-दौलत में अपार सफलता के योग हैं। आइए जानते हैं सूर्य-शुक्र की युति से किन-किन राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। 

 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
Surya Shukra Yuti Sun Venus Conjunction Brings Prosperity for These Zodiac Signs Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च महीने में सूर्य-शुक्र की युति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित होगी। इन दोनों ही ग्रहों का गोचर आपकी कुंडली के दशम भाव में होगा। कुंडली का दशम भाव करियर-कारोबार का माना जाता है। ऐसे में सूर्य-शुक्र की युति से आपको कार्यक्षेत्र में काम के बल पर मान-सम्मान, धन-दौलत और सुख-सुविधाओं में इजाफा दिलाएगा। करियर में नया मुकाम मिल सकता है और कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। कार्यों सफलता और उन्नति के योग हैं। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा और कोई डील हासिल हो सकती है। जीवनसाथी का अच्छा साथ और सहयोग प्राप्त होगा। 

Trigrahi Yog 2025: जल्द बनने वाला है त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Surya Shukra Yuti Sun Venus Conjunction Brings Prosperity for These Zodiac Signs Horoscope Prediction in Hindi
- फोटो : amar ujala
कुंभ राशि 
कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति मीन राशि में बनने से अच्छा लाभ दिलाने में सहायता दिलाएगा। इन दोनों ही ग्रहों की यह युति आपकी कुंडली के दूसरे भाव में बनने जा रही है। ऐसे में आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले बेहतर लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यों में सफलता, मान-सम्मान में वृद्धि और कोई अटका हुआ काम वापस मिल सकता है। आपके उत्साह और जोश में वृद्धि होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति और भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपके जीवन में सफलता की प्राप्ति होगी।

नीचभंग राजयोग बनने से इन राशि वालों का चमक उठेगा करियर, मिलेगी अपार सफलता

विज्ञापन
विज्ञापन
Surya Shukra Yuti Sun Venus Conjunction Brings Prosperity for These Zodiac Signs Horoscope Prediction in Hindi
आज का राशिफल - फोटो : amar ujala
मीन राशि 
मार्च माह में शुक्र-सूर्य के संयोग का लाभ मीन राशि के जातकों के लिए बहुत ही लाभकारी साबित होगा। इनि दोनों ही ग्रहों की युति आपके लग्न भाव में बनने जा रहा है। ऐसे में आपके व्यक्तित्व में निखार और आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी।आपकी कुछ योजनाएं सफल होंगी। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा जिससे जो काम पिछले कई दिनों से अटके हुए थे वह अब पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन और वेतन में वृद्धि क योग हैं। समाज में अच्छा मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग अविवाहित हैं उनका विवाह तय हो सकता है।   

शुभ ग्रह देवगुरु बृहस्पति चलेंगे अब सीधी चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और मिलेंगे अच्छे मौके


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed