{"_id":"6af59bd318a83eed0307dfbe","slug":"aaj-ka-vrishabha-rashifal-13-november-2026-today-taurus-horoscope-in-hindi-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बन रहे हैं योग","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों की चमकेगी किस्मत, धन लाभ के बन रहे हैं योग
Fri, 13 Nov 2026 06:29 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Fri, 13 Nov 2026 06:29 AM IST
सार
नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी यदि लंबे समय से चल रही थी, तो किसी करीबी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है। आज मिलने वाले अवसरों को गंभीरता से लें और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में संकोच न करें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। शुक्र को प्रेम, सौंदर्य, सुख और वैभव का कारक माना जाता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यवान और व्यवहारिक सोच रखने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में सुख-सुविधाएं और आर्थिक स्थिरता पसंद होती है। वृषभ राशि वालों के लिए हीरा या ओपल रत्न शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आने की मान्यता है।आज का राशिफल
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नजर आ रहा है। कोई नया कोर्स शुरू करने, अपनी पढ़ाई में नई दिशा चुनने या किसी विशेष कौशल को सीखने का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में सफलता का आधार बनेगा। आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति के साथ आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी यदि लंबे समय से चल रही थी, तो किसी करीबी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है। आज मिलने वाले अवसरों को गंभीरता से लें और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में संकोच न करें।
साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल: वृषभ राशि के जातकों की हो सकती है पदोन्नति, अटके काम होंगे पूरे
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।