Rashifal 13 November 2026: आज 13 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए क्या खास लेकर आया है? ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा? जानिए मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन नौकरी, व्यापार, धन, प्रेम, वैवाहिक जीवन, परिवार और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहने वाला है। क्या आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा या किसी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं आज का विस्तृत राशिफल ।
2 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
आज आपके लिए रिश्तों को संभालना और अपनों की भावनाओं को समझना सबसे ज्यादा जरूरी रहेगा। प्यार, धैर्य और समझदारी से आप कई मुश्किल परिस्थितियों को भी आसानी से संभाल सकते हैं। जीवनसाथी आपकी किसी बात से नाराज हो सकते हैं, इसलिए उनकी भावनाओं को नजरअंदाज न करें और समय रहते बातचीत करके मनमुटाव दूर करने की कोशिश करें। आर्थिक मामलों में भी सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आप उधार लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो फिलहाल इस विचार को टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि आगे चलकर इसे चुकाने का दबाव बढ़ सकता है। कारोबार में भी कोई बड़ा फैसला लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। जल्दबाजी में उठाया गया कदम भविष्य में परेशानी या पछतावे का कारण बन सकता है। आज धैर्य से काम लेना ही आपके हित में रहेगा।
3 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों और नई संभावनाओं से भरा रह सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल नजर आ रहा है। कोई नया कोर्स शुरू करने, अपनी पढ़ाई में नई दिशा चुनने या किसी विशेष कौशल को सीखने का अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में सफलता का आधार बनेगा। आमदनी के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति के साथ आपका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। घर में किसी नए मेहमान के आने से रौनक बढ़ सकती है और परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा। नौकरी से जुड़ी कोई परेशानी यदि लंबे समय से चल रही थी, तो किसी करीबी व्यक्ति की मदद से उसका समाधान निकल सकता है। आज मिलने वाले अवसरों को गंभीरता से लें और अपनी योजनाओं को आगे बढ़ाने में संकोच न करें।
4 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
आज आपकी प्रतिभा और विशेष हुनर आपको दूसरों के बीच अलग पहचान दिला सकता है। कला, रचनात्मकता और किसी खास कौशल से जुड़े कामों में निखार आएगा। आप अपनी क्षमताओं को बेहतर तरीके से प्रस्तुत कर पाएंगे, जिससे मान-सम्मान बढ़ने की संभावना है। धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई उत्साहजनक सूचना मिल सकती है। कामकाज के सिलसिले में यात्रा करने का अवसर भी बन सकता है। यदि आप राजनीति या सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं, तो लोगों पर भरोसा करने के मामले में सतर्क रहें और किसी की बातों में आकर महत्वपूर्ण निर्णय न लें। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी कोई उपलब्धि या अच्छा काम आपकी प्रतिष्ठा को और मजबूत कर सकता है।
5 of 13
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
आज आर्थिक मामलों में राहत मिलने से मन काफी हल्का और प्रसन्न रहेगा। लंबे समय से बनी किसी चिंता का समाधान मिल सकता है, जिससे आप आगे की योजनाओं पर बेहतर तरीके से ध्यान दे पाएंगे। बच्चों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और उनकी मासूम खुशियां आपका दिन बना सकती हैं। किसी प्रभावशाली या महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जो भविष्य में आपके लिए नए अवसरों के रास्ते खोल सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई पुराना मामला परिवार के सदस्यों के बीच बातचीत के जरिए सुलझ सकता है। घर में अच्छे भोजन और खुशनुमा माहौल का आनंद मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, नई जिम्मेदारी या किसी अन्य सकारात्मक समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक और पारिवारिक, दोनों ही मामलों में दिन आपके लिए संतोषजनक रहने की उम्मीद है।