फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Trigrahi Yog 2025: जल्द बनने वाला है त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों का चमक सकता है भाग्य

Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:39 PM IST
सार

Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ ग्रह मिलकर युति भी बनाते हैं, जिससे जातकों को शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2025 in meen these zodiac signs will get benefits
Trigrahi Yog 2025 - फोटो : अमर उजाला
loader

Trigrahi Yog 2025: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस दौरान कुछ ग्रह मिलकर युति भी बनाते हैं, जिससे जातकों को शुभ-अशुभ परिणाम प्राप्त होते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो जल्द ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग बनने जा रहा है, जो व्यक्ति के जीवन से लेकर देश दुनिया के कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। बता दें कि मार्च महीने में मीन राशि में बुध, सूर्य और शनि देव की युति बनने जा रही है, इससे त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जो इन तीन राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इन जातकों को नौकरी, व्यापार, परिवार, परीक्षा, कैरियर और वैवाहिक जीवन में शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं।

 

Trigrahi Yog 2025 in meen these zodiac signs will get benefits
ज्योतिषियों के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में एंट्री करने वाले हैं - फोटो : अमर उजाला

कब बनेगा त्रिग्रही योग ?
ज्योतिषियों के मुताबिक 27 फरवरी 2025 को बुध ग्रह मीन राशि में एंट्री करने वाले हैं, वह 7 मई 2025 तक इसी राशि में रहेंगे, इस बीच 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव भी मीन राशि में आएंगे, इतना ही नहीं 29 मार्च 2025 को न्याय के देवता शनि देव भी मीन राशि में अपना स्थान लेंगे। ऐसे में 29 मार्च 2025 को सूर्य, बुध और शनि की युति से मीन राशि में त्रिग्रही योग बनेगा।

Trigrahi Yog 2025 in meen these zodiac signs will get benefits
कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे। - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार त्रिग्रही योग वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आपको परीक्षा में शुभ परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में किसी मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में खुशहाली आएगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। भाग्य प्रबल रहेगा। योग के शुभ प्रभाव से आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। इस दौरान एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। कारोबार में आपका फंसा हुआ धन आपको मिल सकता है। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से अच्छा महसूस करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trigrahi Yog 2025 in meen these zodiac signs will get benefits
सिंगल लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है, क्योंकि किसी के साथ की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए समय शुभ है। - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
ज्योतिष की मानें तो कुंभ राशि के लिए त्रिग्रही योग शुभ रहने वाला है। योग के शुभ प्रभाव से आपको मनचाही नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं भी समाप्त होंगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले सुधार देखने को मिलेगा। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। संपत्ति से संबंधित कोई बड़ा लाभ मिल सकता है। यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आपको राहत मिल सकता है। सिंगल लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है, क्योंकि किसी के साथ की प्राप्ति हो सकती है। निवेश के लिए समय शुभ है। 

विज्ञापन
Trigrahi Yog 2025 in meen these zodiac signs will get benefits
आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। - फोटो : अमर उजाला

मीन राशि
मीन राशि के लिए त्रिग्रही योग कल्याणकारी साबित होगा। आपके लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। कोर्ट के किसी मामले में आपको जीत मिल सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा हासिल हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी। करियर में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आपके ऊपर यदि कुछ कर्जा था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। कार्य में आ रही बाधाएं अब खत्म होगी और कामकाज बड़ी ही आसानी के साथ पूरे होंगे।

Durudhara Yoga: क्या है दुर्धरा योग ? वृषभ समेत इन 5 राशियों को मिलेगा लाभ





डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed