{"_id":"67a06e677ef9655b1902f184","slug":"guru-margi-2025-these-zodiac-sign-will-be-lucky-and-get-more-profit-2025-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देवगुरु बृहस्पति चलेंगे अब सीधी चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और मिलेंगे अच्छे मौके","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
देवगुरु बृहस्पति चलेंगे अब सीधी चाल, इन राशि वालों का होगा भाग्योदय और मिलेंगे अच्छे मौके
Mon, 03 Feb 2025 01:16 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:16 PM IST
सार
देवगुरु के सीधी चाल से चलने की वजह से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन-दौलत और ऐश्वर्य में खूब बढ़ोतरी होगी। नौकरी-कारोबार में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन
गुुरु मार्गी 2025
- फोटो : अमर उजाला
Guru Margi 2025 : ज्ञान, सुख, संपदा, शिक्षा, समृद्धि और विवाह के कारक ग्रह बृहस्पति अब सीधी चाल से चलेंगे। देवगुरु बृहस्पति की चाल में बदलाव का प्रभाव सभी राशियों के जातकों देखने को मिलेगा। जीवकारक ग्रह देवगुरु अभी वृषभ राशि में वक्री अवस्था में स्थित हैं और 119 दिनों तक उल्टी चलने के बाद अब 4 फरवरी 2025 को मार्गी होंगे। देवगुरु के सीधी चाल से चलने की वजह से कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। धन-दौलत और ऐश्वर्य में खूब बढ़ोतरी होगी। नौकरी-कारोबार में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है। आइए जानते हैं देवगुरु के मार्गी होने की वजह से किन-किन राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा।
Trending Videos
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि
गुरु का मार्गी होना मेष राशि के जातकों के लिए बहुत ही अच्छा साबित होगा। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। मेष राशि के जातकों के लिए 4 फरवरी के बाद से अच्छे दिन शुरू होने वाले हैं। गुरु के मिथुन राशि में मार्गी होने से अब मेष राशि के जातकों के बिगड़े हुए काम जल्द से जल्द पूरे होंगे। अधूरे कामों में तेजी आएगी। सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा जातकों को लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी और जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उन्हे अच्छा खासा मुनाफा हासिल हो सकता है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए देवगुरु बृहस्पति बहुत ही शुभ और लाभकारी साबित हो सकते हैं। आपकी कुंडली में देवगुरु बृहस्पति लग्न भाव में गोचर करते हुए सीधी चाल चलेंगे। गुरु की चाल में बदलाव का असर वृषभ राशि के जातकों के व्यक्तित्व में देखने को मिलेगा। धन लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कुछ अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में पहले के मुकाबले ज्यादा सुधार देखने को मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी। व्यापार करने वाले जातकों को कोई नई और अच्छी डील प्राप्त हो सकती है। आपकी सेहत में लगातार सुधार देखने को मिलेगा और परिवार के सभी सदस्यों का भरपूर साथ मिलेगा। जीवन में सकारात्मकता रहेगी।

Numerology: आत्मनिर्भर और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं इस तारीख को जन्में लोग, नहीं होती धन की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
गुरु का 119 दिनों के बाद मार्गी होना सिंह राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। गुरु का मार्गी होना करियर-कारोबार के लिए बहुत ही शुभ साबित होगा। धन लाभ के अच्छे मौके आएंगे। नौकरी और कारोबार करने वाले जातकों को गुरु की चाल में बदलाव का असर सीधा देखने को मिलेगा। जीवन में सुख-शांति और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। लाभ के अवसरों में वृद्धि होने से आपका मन प्रसन्न होगा। करियर में बदलाव आने से जीवन में खुशहाली आएगी। धर्म-कर्म में आपकी रुचि बनी रहेगी।

कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल चलने से इच्छाओं की पूर्ति होगी। लाभ के अच्छे मौके सृजित होंगे। गुर ग्रह का आपकी राशि से भाग्य के स्थान से सीधी चाल चलने से आपके भाग्य में वृद्धि के योग है। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले जातकों को नए-नए मौके प्राप्त होंगे। अचानक धन लाभ के भरपूर मौके आपको हासिल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आपको तरक्की के अवसर प्राप्ति होंगे। भाग्य का अच्छा साथ मिलने से आपकी कई तरह के इच्छाएं पूरी होंगी।