फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lucky Rashiyan: फरवरी के पहले सप्ताह में इन चार राशियों की चमक सकती हैं किस्मत, बन रहा है गजकेसरी राजयोग

Tue, 04 Feb 2025 07:00 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 04 Feb 2025 07:00 AM IST
सार

Weekly Horoscope: सोमवार 3 फरवरी 2025 से फरवरी माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह सप्ताह ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। 

विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 03 to 09 February 2025 know weekly Lucky Rashiyan
saptahik lucky rashifal - फोटो : अमर उजाला

Weekly Horoscope: सोमवार 3 फरवरी 2025 से फरवरी माह के नए सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है। यह सप्ताह ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास है। बता दें इस सप्ताह गुरु-चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग का निर्माण होगा, जिससे सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा। परंतु गजकेसरी राजयोग के शुभ प्रभाव से इन चार राशियों को विशेष लाभ की प्राप्ति संभव है। माना जा रहा है कि इन्हें नौकरी, व्यापार, सेहत, करियर और वैवाहिक जीवन में मनचाहे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं, ऐसे में आइए इन लकी राशियों के नाम जानते हैं...


 
जानें अपना वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

saptahik lucky rashifal 03 to 09 February 2025 know weekly Lucky Rashiyan
सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती हैं। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे। - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार फरवरी का पहला सप्ताह आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आपको नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती हैं। वृषभ राशि के जातकों को निवेश में भी मनचाहा लाभ मिलने के योग है। कार्यक्षेत्र में चल रही समस्याएं समाप्त होंगी। इस सप्ताह भाग्य का अपेक्षित सहयोग प्राप्त होने से आपके कार्यों में आ रही अड़चनें समाप्त होंगी। व्यवसाय में कंपटीटर्स को पीछे छोड़ने में कामयाब हो जाएंगे। बात अगर लव लाइफ की करें तो वह शानदार रहने वाली है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती हैं। आत्मविश्वास से पूर्ण रहेंगे।

saptahik lucky rashifal 03 to 09 February 2025 know weekly Lucky Rashiyan
आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग है। - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि 
आपके सितारे बता रहे हैं कि इस सप्ताह आपको किसी शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यह वीक आपके लिए गुड लक से भरा रहेगा। सप्ताह के बीच में सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने के कारण मन प्रसन्न रहेगा। लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नए मित्र बन सकते हैं। अगर किसी बात को लेकर परेशानी चल रही थी, तो वह दूर होती हुई नजर आएगी। आत्मविश्वास में वृद्धि संभव है। व्यापार विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती नजर आएंगी। प्रेम संबंध में एक दूसरे के साथ आत्मीयता और समझ बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से यह समय अनुकूल रहेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात के योग है।

विज्ञापन
विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 03 to 09 February 2025 know weekly Lucky Rashiyan
व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। - फोटो : amar ujala

सिंह राशि
ज्योतिष गणना के अनुसार सिंह राशि के लिए यह सप्ताह बेहद खास रहने वाला है। किसी प्रिय व्यक्ति से मेल-मुलाकात के योग बनेंगे। घर में किसी नए मेहमान के आने से माहौल शुभनुमा रहेगा। सिंह राशि वालों को सप्ताह की शुरुआत में ही किसी नए प्रोजेक्ट की प्राप्ति हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। मानसिक तनाव भी समाप्त होगा। आप सामान्य से अधिक समय घर पर बिताएंगे। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। व्यापार में धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य समस्याएं समाप्त होंगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
saptahik lucky rashifal 03 to 09 February 2025 know weekly Lucky Rashiyan
जो लोग आपके काम में अड़ंगा लगाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी चालें बेनकाब होंगी। - फोटो : amar ujala

धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह भाग्यशाली साबित हो सकता है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़ी सभी दिक्कत समाप्त हो सकती हैं। कोर्ट में चल रहा मामला हल होगा। निवेश के लिए नई योजना का हिस्सा बन सकते हैं। भविष्य को लेकर कोई प्लानिंग करेंगे। शादीशुदा लाइफ में खुशियां आएगी। यह समय छात्रों के लिए और भी खास होने वाला है। आपको शिक्षा के क्षेत्र में अपने आप को साबित करने का मौका मिलेगा। नौकरी की तालाश कर रहे लोगों को किसी नई जॉब की प्राप्ति हो सकती हैं। जो लोग आपके काम में अड़ंगा लगाने की कोशिश कर रहे थे, उनकी चालें बेनकाब होंगी।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed