ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर अवश्य ही पड़ता है। ग्रह राशि परिवर्तन के साथ-साथ अन्य दूसरे ग्रहों के साथ युति भी करते हैं जिससे कई तरह के योगों का निर्माण होता है। आपको बता दें कि दो प्रमुख ग्रह शुक्र और गुरु की युति होने से परिवर्तन योग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को प्रेम, सौंदर्य, सुख, ऐश्वर्य, धन और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है। दरअसल शुक्र इस समय अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान हैं और मीन राशि के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। शुक्र और गुरु की आपस में शत्रुता का भाव रखते हैं। वहीं दूसरी तरफ देवगुरु बृहस्पति अपनी शत्रु शुक्र की राशि वृषभ में मौजूद है। इस तरह से शुक्र और गुरु के दोनों के एक दूसरे की राशि में होने से परिवर्तन योग का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब दो शत्रु ग्रह एक दूसरे के घरों में रहते हैं तो वे नुकसान नहीं पहुंचाते हैं। बल्कि शुभ फलों में बढ़ोतरी करते है। ऐसे में आइए जानते हैं गुरु-शुक्र के राशि परिवर्तन राजयोग से किन-किन राशि वालों को फायदा मिल सकता है।
परिवर्तन राजयोग से इन राशियों के जीवन में नहीं होगी धन की कमी, गुरु-शुक्र दिलाएंगे अच्छा लाभ
गुरु और शुक्र दोनों ही ग्रह इस समय एक दूसरे की राशि में विराजमान हैं। गुरु शुक्र की राशि वृषभ में है जबकि शुक्र गुरु का राशि मीन में हैं। इससे राशि परिवर्तन योग का निर्माण हुआ है। जिस कारण से कुछ राशि वालों को अच्छा खासा लाभ मिलने के योग हैं।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए गुरु-शुक्र का राशि परिवर्तन योग बहुत ही शुभ साबित हो सकता है। शुक्र का गोचर आपकी कुंडी के ग्यारहवें भाव में है। गुरु जहां वृषभ राशि में हैं वहीं शुक्र अपनी उच्च राशि में हैं। शुक्र का ग्यारहवें भाव में होना बहुत ही लाभकारी है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को अचानक धन लाभ के योग बना रहा है। इस राशि के जातकों को अच्छा खासा धन के मिलने की संभावना है। आप अपने शत्रुओं पर हावी होंगे। कार्यों में सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली सभी तरह की बाधाएं दूर होंगी। जो लोग बेरोजगार उन्हें नौकरी मिल सकती है। परिवार संग अच्छा समय बीतेगा।
February Rashifal 2025: फरवरी का महीना किन राशि वालों के लिए रहेगा सबसे ज्यादा भाग्यशाली, जानें मासिक राशिफल
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु के संयोग से परिवर्तन राजयोग बहुत ही शुभ साबित होगा। कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र सातवें भाव में विराजमान हैं। ऐसे में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। यहां धन भाव के स्वामी होकर आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं। शुक्र के अपनी उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। दांपत्य जीवन में मधुरता और मिठास रहेगी। भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग नौकरीपेशा हैं उनको लाभ मिल सकता है और जिन लोगों को नौकरी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था अब वह खत्म हो जाएगा। मनमुताबिक नौकरी के अवसरों में वृद्धि होगी। वहीं जो लोग व्यापार से संबंधित हैं उन्हें अच्छा मुनाफा मिल सकता है। व्यापार में कोई नई डील मिल सकती है। साझेदारी में आपको अच्छा अवसर मिल सकता है। वाहन और मकान का सुख भी मिल सकता है। लाभ के अवसरों में वृद्धि के योग हैं।
Shani Nakshatra Gochar: अप्रैल में शनि देव करेंगे सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की लगेगी लॉटरी
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र और गुरु का राशि परिवर्तन बहुत ही अच्छा साबित हो सकता है। आपकी कुंडली के तीसरे भाव में शुक्र गोचर गोचर कर रहे हैं। ऐसे में परिवर्तन राजयोग का फायदा मीन राशि के जातकों को मिलेगा। इस राशि के जातकों को बंपर लाभ के योग हैं। भाग्य का अच्छा साथ और धन लाभ के अवसरों में पहले के मुकाबले ज्यादा वृद्धि देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसरों में वृद्धि होगी। धन की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा। नौकरीपेशा जातकों को वेतन में वृद्धि और मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
Weekly Horoscope (03 to 09 Feb): फरवरी का पहला सप्ताह 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल