फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Nakshatra Gochar: अप्रैल में शनि देव करेंगे सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की लगेगी लॉटरी

Fri, 07 Feb 2025 12:38 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 07 Feb 2025 12:38 PM IST
सार

Shani Nakshatra Gochar: कर्मफल दाता शनि सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे तीन राशियों की किस्मत में चमक आ सकती है। आइए जानते हैं वे तीन राशियां कौन सी हैं।

विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar Saturn Transit Impact Lucky Zodiac Sign Mesh Tula Horoscope Prediction in Hindi
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : अमर उजाला
loader

Shani Uttarabhadrapada Nakshatra: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नवग्रहों में शनि ग्रह सबसे शक्तिशाली माना जाता है। शनि की कृपा से कोई भी व्यक्ति, चाहे वह गरीब हो, राजा बन सकता है, लेकिन यदि शनि की बुरी दृष्टि पड़ जाए, तो कोई भी रातों-रात कंगाल हो सकता है। शनि की स्थिति में बदलाव से कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। मार्च में, शनि कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद नक्षत्र परिवर्तन करके सूर्य के नक्षत्र में जाएंगे।

28 अप्रैल 2025 को सुबह 7:52 बजे, शनि ग्रह उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस स्थिति का सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताएंगे, जिन पर शनि के नक्षत्र परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 3 राशियों की लॉटरी लगने की संभावना है।

Basant Panchami: शिव और सिद्ध योग में 2 फरवरी को मनाई जाएगी वसंत पंचमी, इस दिन करें ये अचूक उपाय

Basant Panchami 2025: इन चीजों के बिना अधूरी है वसंत पंचमी की पूजा, यहां जानें सम्पूर्ण सामग्री

Basant Panchami 2025: वसंत पंचमी पर करना चाहते हैं मां सरस्वती को प्रसन्न, जरूर करें राशि अनुसार ये उपाय

Shani Nakshatra Gochar Saturn Transit Impact Lucky Zodiac Sign Mesh Tula Horoscope Prediction in Hindi
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में शनि के गोचर से वृषभ राशि के जातकों की किस्मत में निखार आ सकता है। अच्छे दिनों की शुरुआत संभव है। जिन कार्यों को करने का मन बनाएंगे, वे सफल होंगे। जीवन में नकारात्मक प्रभावों का असर कम होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए विशेष अवसर बनेंगे, जिससे धन में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना प्राप्त होगी। पढ़ाई में सफलता मिलेगी और करियर में भी उन्नति के अवसर मिलेंगे।

Shani Nakshatra Gochar Saturn Transit Impact Lucky Zodiac Sign Mesh Tula Horoscope Prediction in Hindi
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल रहेगा। जो कार्य रुके हुए थे, वे अब पूरे होंगे। लंबे समय से चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी और आने वाले दिन लाभदायक साबित होंगे। रिश्तों में सुधार होगा। छात्रों को अध्ययन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवन में खुशहाली का अनुभव होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ-साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा। संतान से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। व्यापारियों के लिए यह समय अत्यंत लाभकारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Nakshatra Gochar Saturn Transit Impact Lucky Zodiac Sign Mesh Tula Horoscope Prediction in Hindi
Shani Nakshtra Parivartan - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश के साथ तुला राशि के जातकों की किस्मत में निखार आ सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरीपेशा व्यक्तियों को पदोन्नति मिल सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में भी लाभ की संभावना है। नौकरी करने वालों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। व्यापारियों को अपने व्यापार में लाभ मिलने की संभावना है। धन में वृद्धि के योग बन रहे हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो आपकी मेहनत का फल देखने को मिल सकता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed