मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ, फलदायक एवं उपलब्धिप्रद बन रहा है। फरवरी महीने का पहला सप्ताह आपके लिए बड़े बदलाव का कारक भी बन सकता है। सौभाग्य का पूरा साथ मिलने के कारण आपको इस सप्ताह जीवन में आगे बढ़ने के लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपके सभी प्रयास और मेहनत का सकारात्मक नतीजा निकलेगा।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कोई बहुप्रतीक्षित मनोकामना पूरा होने से घर-परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। इस पूरे सप्ताह आपका उत्साह एवं पराक्रम बढ़ा-चढ़ा रहेगा। लंबे समय से अटके कार्य किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। सीनियर अधिकारियों से अपेक्षित सहयोग और समर्थन मिलता रहेगा।
सप्ताह के मध्य में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। वित्तीय दृष्टि से यह पूरा सप्ताह आपके लिए अनुकूल फलप्रद रहने वाला है। व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होगा। रिश्ते-नातों में मधुरता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। परिवार के सदस्य के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सेहत का ख्याल रखें। हड्डी से जुड़े रोग उभर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
वृष राशि
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रह सकता है। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह अपने काम को बड़ी सावधानी के साथ करने की आवश्यकता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से सतर्क रहें और किसी के साथ उलझने की बजाय अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा।
इस सप्ताह स्वजनों और सीनियर से मनचाहा सपोर्ट न मिलने के कारण आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह का पूवार्ध न सिर्फ रोजी-रोजगार बल्कि कारोबार की दृष्टि से निराशाजनक साबित हो सकता है। इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ न होने और धन के किसी योजना अथवा मार्केट में फंस जाने से मन परेशान और हताश रहेगा।
इस सप्ताह आपको रिश्ते-नाते और सेहत को बेहतर बनाए रखने का भरसक प्रयास करना चाहिए। सप्ताह के उत्तरार्ध में स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतों के चलते शारीरिक एवं मानसिक कष्ट मिल सकता है। इस दौरान परिवार के किसी आत्मीय सदस्य का रूखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई समस्या आपकी चिंता का बड़ कारण बन सकती है।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में 'ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते' मंत्र का एक माला जप करें।
3 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। सप्ताह की शुरुआत में आपको जीवन से जुड़ी कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों से गुजरना पड़ सकता है। इस दौरान आपके सोचे हुए कार्यों में अनेकों प्रकार की बाधाएं आ सकती हैं। आत्मीय लोगों से अपेक्षित मदद न मिल पाने के कारण मन खिन्न रहेगा। ऐसे में आपको इस सप्ताह कुछेक अनचाही स्थिति से भी गुजरना पड़ सकता है। आपके भीतर कार्यों को टालने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है। आगे बढ़कर कार्य करने की प्रवृत्ति में भी कमी देखी जा सकती है।
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने भीतर नकारात्मक विचार लाने से बचते हुए कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। सप्ताह की शुरुआत से कारोबार में बनी हुई मंदी आपकी चिंता कारण बनेगी। मार्केट में अपनी साख को बनाए रखने के लिए भी आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरीपेशा पर काम का अधिक दबाव बना रहेगा, जिसके कारण आप अपने कार्यक्षेत्र में बदलाव करने का मन बना सकते हैं।
हालांकि आवेश में आकर ऐसा कदम न उठाएं और कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर लव पार्टनर के साथ रिश्तों में खटास आ सकती है। जीवनसाथी से जुड़ी कोई समस्या अथवा उसकी सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी की पूजा में चालीसा का पाठ करें।
4 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ी आपाधापी भरा रहने वाला है। इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों में सफलता और उसे समय पर पूरा करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको रोजी-रोजगार में अचानक से आई कुछे दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों पर काम का अधिक दबाव बना रहेगा। बीते कुछ समय से चली आ रही समस्याएं इस सप्ताह आपकी चिंता का कारण बनी रहेंगी।
सप्ताह के पूर्वार्ध में कामकाज से जुड़ी परेशानियों के बीच खराब सेहत भी आपके कष्ट का कारण बनेगी। इस दौरान मौसमी बीमारी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने से शारीरिक कष्ट बना रहेगा। वित्तीय दृष्टि से यह सप्ताह उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।
सप्ताह की शुरुआत में जहां आपको व्यवसाय में लाभ होगा तो वहीं सप्ताह के मध्य में अचानक से आया कोई बड़ा खर्च आपके बने-बनाए बजट को बिगाड़ देगा। व्यापार में मनचाहा लाभ प्राप्त करने के लिए आपको योजनबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता बनी रहेगी। प्रेम संबंध में झूठे वादे न करें और रिश्तों की मर्यादा बनाए रखें। जीवनसाथी की भावनाओं की कद्र करें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा में रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आप अपने कामकाज में अनकूलता पाएंगे। घर और बाहर दोनों जगह आपको लोगों से भरपूर स्नेह, सहयोग और समर्थन मिलेगा। बीते कुछ समय से जो आपके भीतर आलस्य अथवा शारीरिक थकान बनी हुई थी वो इस सप्ताह दूर होगी। सभी कार्य समय पर मनचाहे तरीके से पूरे होने पर आपके भीतर सकारात्मक सोच बढ़ेगी। आपके भीतर आगे बढ़ने की प्रवृत्ति बनी रहेगी।
सप्ताह के मध्य में नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में नेतृत्व करने का अवसर मिल सकता है। हालांकि इस दौरान आपको अपने गुप्त शत्रुओं से भी सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में कामकाज संबंध अधिक सुगमता बनी रहेगी। इस दौरान आप पर सीनियर और जूनियर दोनों मेहरबान रहेंगे।
व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए भी यह समय सुखद एवं लाभप्रद रहने वाला है। इस दौरान आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करेंगे। लाभ में वृद्धि होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ है। सिंगल लोगों की लाइफ में मनचाहे व्यक्ति की इंट्री हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।