Laxmi Narayan Yog In Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को बेहद शुभ माना जाता है। इसे धन, सुख-समृद्धि, सफलता और सौभाग्य से जोड़कर देखा जाता है। मान्यता है कि, जब बुध और शुक्र एक ही राशि में विराजमान होते हैं, तो लक्ष्मी नारायण योग का निर्माण होता है। इस समय बुध तुला में विराजमान हैं और शुक्र भी इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है, जिसका शुभ प्रभाव पूरे नवंबर बना रह सकता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान कुछ राशि वालों को धन लाभ, करियर में तरक्की और नए अवसर मिलने की संभावनाएं हैं। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।
{"_id":"6ae317234f1130111f09b5ff","slug":"laxmi-narayan-yog-in-tula-rashi-these-zodiac-sign-get-more-benefits-in-hindi-2026-10-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूरे नवंबर रहेगा लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
पूरे नवंबर रहेगा लक्ष्मी नारायण योग का शुभ संयोग, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन
Thu, 29 Oct 2026 03:25 PM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Thu, 29 Oct 2026 03:25 PM IST
सार
Laxmi Narayan Yog In Tula Rashi: ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण योग को धन, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारक माना जाता है। बुध और शुक्र की युति से बनने वाला यह योग नवंबर में कुछ राशि वालों के लिए शुभ रह सकता है।
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला AI
Trending Videos
Lakshmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
- कर्क राशि वालों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणाम लेकर आ सकता है।
- नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिलने के साथ तरक्की के अवसर बन सकते हैं।
- आय बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं और धन से जुड़ी योजनाओं में सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं।
- कारोबारियों के लिए यह समय अपने काम का विस्तार करने वाला होगा।
- किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है।
- नौकरी बदलने की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है।
- आपको कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत का पूरा लाभ मिलने के साथ मान-सम्मान भी प्राप्त हो सकता है।
मासिक राशिफल नवंबर: सूर्य गोचर से मेष से मीन तक सभी राशियों पर पड़ेगा असर, जानें करियर, धन और प्रेम जीवन का हाल
Lakshmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
- तुला राशि वालों के लिए यह समय अनुकूल रह सकता है।
- कारोबार से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं से लाभ मिल सकता है।
- पारिवारिक समस्याओं का समाधान खोजने में कामयाब हो जाएंगे।
- कारोबार से जुड़े लोगों के लिए नवंबर का महीना प्रगति के नए रास्ते खोल सकता है।
- किसी बड़ी डील के फाइनल होने से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
- आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं और धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं।
- आपको कोई नया अवसर मिल सकता है, जो भविष्य में तरक्की के रास्ते खोलने में मददगार साबित होगा।
सूर्य नक्षत्र गोचर 2026: इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, नवंबर तक बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ
विज्ञापन
विज्ञापन
Lakshmi Narayan Yog 2026
- फोटो : अमर उजाला
मीन राशि
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
- मीन राशि वालों के लिए लक्ष्मी नारायण योग लाभ के अवसर लेकर आ सकता है।
- भूमि-भवन से जुड़े विवादों का समाधान निकलने की भी संभावना है।
- नौकरी करने वाले जातकों को नई जिम्मेदारियां मिलने के योग बन सकते हैं।
- आर्थिक मोर्चे पर स्थिति पहले से बेहतर होने की संभावना है।
- कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है और मान-सम्मान में वृद्धि के योग बन सकते हैं।
- करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं सफल साबित होंगी।
- व्यवसाय से जुड़े लोग बड़ी कारोबारी डील कर सकते हैं।