{"_id":"675d29f960de9c58520467b5","slug":"new-year-2025-astrology-predictions-five-lucky-zodiac-signs-get-benefits-in-new-year-know-significance-2024-12-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"New Year 2025: नए साल पर अचानक बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ ही लाभ","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
New Year 2025: नए साल पर अचानक बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मिलेगा लाभ ही लाभ
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 15 Dec 2024 07:30 AM IST
सार
Lucky Zodiac Signs In 2025: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार वर्ष 2025 का पहला महीना यानि जनवरी 2025 बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने में बुध, मंगल, सूर्य, शुक्र जैसे शक्तिशाली ग्रह गोचर करेंगे।
विज्ञापन
1 of 6
New Year 2025 Zodiac Sign
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
New Year 2025 Astrology Predictions: हर किसी को नए साल का बेसब्री से इंतजार है। नया साल सबके लिए नई उम्मीदें और नए सपने लेकर आता है। हम में से कुछ के सपने पूरे हो जाते हैं तो कुछ की कई ख्वाहिशें अधूरी रह जाती हैं। लोगों के मन में फिर भी यह उत्सुकता रहती है कि आने वाला नया साल हर किसी के लिए कैसा रहेगा।
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार वर्ष 2025 का पहला महीना यानि जनवरी 2025 बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस महीने में बुध, मंगल, सूर्य, शुक्र जैसे शक्तिशाली ग्रह गोचर करेंगे, जिससे बुधादित्य और त्रिग्रही योग बनने जा रहे हैं। इन शुभ योगों के कारण जनवरी 2025 में 5 राशियों को अपार धन प्राप्ति की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नये साल का पहला महीना अधूरे कामों को पूरा करने के लिए रहने वाला है। रुके हुए काम शुरू होने के साथ साथ आपको कुछ नए प्रोजेक्ट भी मिल सकते हैं। आपको अचानक से धन की प्राप्ति भी हो सकती है। यदि मेष राशि के जातक व्यवसाय कर रहे हैं तो आप कर्ज चुकाने में सफल होंगे। नए साल में संभावना है कि आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो।
3 of 6
New Year 2025 Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को नए साल में आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इसके अतिरिक्त व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा। नए साल के पहले महीने से ही आप आर्थिक रूप से काफी मजबूत हो जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों की बात करें तो उन्हें कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिसका निर्वहन आप पूरे मन और उत्साह से करेंगे। नए साल में आप नौकरी के नए अवसर भी तलाश कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
New Year 2025 Zodiac Sign
- फोटो : daily rashifal
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए नए साल 2025 का पहला महीना कई शुभ समाचार लेकर आने वाला है। आपको काफी लंबे समय से चले आ रहे रोग से मुक्ति मिलेगी। नए साल में संभव है कि आप खुद की संपत्ति या घर आदि की खरीदारी कर सकती हैं। परिवार के साथ आप कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
New Year 2025 Zodiac Sign
- फोटो : अमर उजाला
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नया साल विशेष लाभ लेकर आएगा। नववर्ष के पहले महीने में आपकी मेहनत और धैर्य बहुत काम आएगा। कार्यक्षेत्र में आपके अधिकारी आपके काम से प्रसन्न रहेंगे। आपके वेतन वृद्धि के साथ पदोन्नति होने की भी संभावना है। प्रेम जीवन बहुत बढ़िया रहेगा। आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक डेट पर जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।