फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Makar Sankranti 2025: 14 या 15 जनवरी, कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति? जानें तिथि, स्नान-दान मुहूर्त और पूजा विधि

Wed, 04 Dec 2024 01:32 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Wed, 04 Dec 2024 01:32 PM IST
सार

Makar Sankranti Significance: मकर संक्रांति का त्योहार हिंदू धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इस दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है और दान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा में स्नान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।
 

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time shubha muhurta and puja vidhi Of Makar Sakranti in Hindi
मकर संक्रांति 2025 - फोटो : अमर उजाला

Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे भारत में मनाया जाता है। यूं तो हर महीने में संक्रांति तिथि आती है, लेकिन मकर संक्रांति को सबसे ज्यादा विशेषता दी जाती है। यह पर्व देशभर में अलग- अलग अंदाज में मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन दान करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। साल 2025 में मकर संक्रांति की तिथि को लेकर लोगों के मन में दुविधा है। यह हर साल 14 जनवरी या कभी-कभी 15 जनवरी को मनाया जाता है। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है तब मकर सक्रांति का पर्व  मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि पंचांग के अनुसार इस साल 2025 में मकर संक्रांति का त्योहार कब है और गंगा स्नान और दान का शुभ समय क्या होगा।




यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 


 वार्षिक राशिफल 2025 
 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 
Makar Sankranti 2025 Date Time shubha muhurta and puja vidhi Of Makar Sakranti in Hindi
makar sankranti daan - फोटो : संभल

कब मनाई जाएगी मकर  संक्रांति? 
वैदिक पंचांग के अनुसार मकर संक्रांति 2025 में 14 जनवरी दिन मंगलवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य देव सुबह 9.03 बजे मकर राशि में प्रवेश करेंगे। द्रिक पंचांग के अनुसार भी मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी 2025 को ही मनाया जाएगा।  

Makar Sankranti 2025 Date Time shubha muhurta and puja vidhi Of Makar Sakranti in Hindi
makar sankranti daan

गंगा स्नान और दान का शुभ मुहूर्त 
इस दिन गंगा स्नान और दान का शुभ समय मुहूर्त  9:03 बजे से सायं 05:46 बजे तक है। इस शुभ अवसर पर गंगा स्नान और दान करने वाले को शुभ फल की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time shubha muhurta and puja vidhi Of Makar Sakranti in Hindi
makar sankranti daan

पुण्यकाल 
8 घंटे 42 मिनट का पुण्य काल रहेगा। पुण्य काल की अवधि 1 घंटा 45 मिनट होगी।  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन दोनों समय में गंगा स्नान और दान करना फलदायी रहेगा।

विज्ञापन
Makar Sankranti 2025 Date Time shubha muhurta and puja vidhi Of Makar Sakranti in Hindi
makar sankranti daan - फोटो : अमर उजाला

पूजा विधि 

  • मकर संक्रांति की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना शुभ माना जाता है। नहाने के पानी में गंगाजल और तुलसी के पत्ते डालकर स्नान करें। 
  • स्नान के बाद नए कपड़े पहनें। 
  • फिर तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्पित करें। 
  • इसमें कुमकुम, चावल और तिल मिलाएं। सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें। 
  • लाल फूल, धूपबत्ती, दीप, प्रसाद (तिल के लड्डू, गुड़) आदि चढ़ाएं। 
  • मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed