फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh Uday 2024: बुध के उदय होने पर इन राशि वालों की बदलेगी किस्मत, मिल सकते हैं लाभ के अच्छे मौके

Wed, 04 Dec 2024 01:22 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 04 Dec 2024 01:22 PM IST
सार

Budh Uday 2024: बुधदेव 12 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के उदय होने पर कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
budh uday 2024 mercury transit in vrischik rashi and rise these zodiac sign will be lucky
12 दिसंबर को बुध होंगे वृश्चिक राशि में उदय - फोटो : अमर उजाला

Budh Uday 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और बुध दोनों ही ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष में सूर्य को जहां राजा का दर्जा हासिल हो तो वहीं बुध को राजकुमार का। सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य नाम का राजयोग बनता है। बुध सूर्य के नजदीक रहने वाले ग्रह हैं और एक निश्चित अंश पर होने से अक्सर अस्त रहते हैं। ज्योतिष में बुध को बुद्धि, वाणी, तर्क-वितर्क, गणित और व्यापार का कारक ग्रह माना जाता है। बुद्धि और व्यापार के कारक ग्रह जब भी एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन या फिर चाल में बदलाव करते हैं तो इसका व्यापक असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। आपको बता दें कि बुध इस समय मंगलदेव की राशि वृश्चिक में विराजमान होकर अस्त अवस्था में है। बुधदेव अभी अस्त अवस्था में रहेंगे, फिर इसके बाद 12 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 12 मिनट पर उदित हो जाएंगे। बुध के उदय होने पर कुछ राशि वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं बुध के उदय होने पर किन राशियों के जातकों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। 



यह भी पढ़ें- आज का राशिफल और वार्षिक राशिफल 2025
आज का मेष राशिफल  आज का तुला राशिफल 
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल 
आज का मिथुन राशिफल   आज का धनु राशिफल 
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल 
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल 
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल 
 
 वार्षिक राशिफल 2025 
मेष राशिफल 2025  तुला राशिफल 2025 
वृषभ राशिफल 2025  वृश्चिक राशिफल 2025 
मिथुन राशिफल 2025 धनु राशिफल 2025 
कर्क राशिफल 2025  मकर राशिफल 2025 
सिंह राशिफल 2025  कुंभ राशिफल 2025 
कन्या राशिफल 2025  मीन राशिफल 2025 

budh uday 2024 mercury transit in vrischik rashi and rise these zodiac sign will be lucky
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की बचत अच्छी रहेगी। - फोटो : amar ujala
तुला राशि 
12 दिसंबर को वाणी और तर्कशास्त्र के कारक ग्रह बुध आपकी राशि में दूसरे यानी धन भाव में उदित होंगे। तुला राशि में बुध का उदय होना बहुत ही लाभकारी साबित होगा। दूसरे भाव में बुध के उदय होने से आपके धन संचय में इजाफा और परिवार में अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। इस तरह से कार्यो में सफलता और अधूरे पड़े कामों में तेजी आएगी। कई जगहों से धन के आने का मार्ग प्रशस्थ होगा। बौद्धिक क्षमता में विकास और वृद्धि के योग हैं। जो लोग व्यापार में हैं वे अच्छा खासा धन कमा सकते हैं। इस दौरान व्यापार के लिए बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और धन की बचत अच्छी रहेगी। 
budh uday 2024 mercury transit in vrischik rashi and rise these zodiac sign will be lucky
नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। - फोटो : amar ujala
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का उदय चौथे भाव में होगा। कुंडली का चौथे भाव से माता के साथ मधुर संबंध, सुख-सुविधा, वाहन, प्रॉपर्टी, जमीन-जायदाद और शिक्षा का विचार किया जाता है। बुध का चौथे भाव में उदय होना भौतिक सुख-सुविधाओं में इजाफा दिलाएगा। धन लाभ के मौके अच्छे आएंगे। सिंह राशि के जातकों की वाहन और संपत्ति की खरीदारी करने का मौका मिलेगा। माता संग रिश्ता मधुर रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे मौके हासिल होंगे। अचानक धन लाभ के योग भी बनेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
budh uday 2024 mercury transit in vrischik rashi and rise these zodiac sign will be lucky
धन कमाने के भरपूर मौके आपको हासिल होंगे। - फोटो : amar ujala
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध का आपके लग्न भाव में उदय होना किसी वरदान से कम नहीं है। बुध यहां पर आपके आठवें और एकादश भाव के स्वामी हैं। धन कमाने के भरपूर मौके आपको हासिल होंगे। जीवन में सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। जो लोग व्यापार से संबंधित है उन्हें अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। नई संपत्ति में निवेश करने का अच्छा योग बन रहा है। कोई संपत्ति की खरीदारी आदि भी कर सकते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed