Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाई दूज 2026: राशि के अनुसार बहन को दें ये खास तोहफे, जानें 12 राशियों के लिए शुभ गिफ्ट

Tue, 10 Nov 2026 02:21 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Nov 2026 02:21 PM IST
सार

Bhai Dooj 2026: ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, भाई दूज पर राशि के अनुकूल वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर किस राशि की बहन को कौन-सा तोहफा देना अच्छा रहेगा।

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 gift ideas according to zodiac signs rashi anusar gift
भाई दूज 2026 राशि के अनुसार दें उपहार - फोटो : AI

Bhai Dooj 2026: दिवाली के उत्सव की रौनक के बाद अब बारी है भाई-बहन के खूबसूरत रिश्ते को खास बनाने वाले भाई दूज की। इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना करती हैं। वहीं, भाई भी बहनों को उपहार देकर उनके प्रति अपना प्यार और स्नेह जाहिर करते हैं। तिलक, मिठाइयों और उपहारों के बीच यह त्योहार भाई-बहन के रिश्ते में खुशियों के नए रंग भर देता है।



हालांकि, हर साल भाइयों के सामने एक सवाल जरूर खड़ा होता है कि आखिर इस बार अपनी बहन को ऐसा कौन-सा तोहफा दिया जाए, जो उसे पसंद भी आए और उसके लिए शुभ भी साबित हो। अगर आप भी गिफ्ट को लेकर असमंजस में हैं, तो इस बार अपनी बहन की राशि के अनुसार उपहार चुन सकते हैं। ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, राशि के अनुकूल वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि भाई दूज पर किस राशि की बहन को कौन-सा तोहफा देना अच्छा रहेगा।

भाई दूज 2026: पूजा की थाली में जरूर रखें ये 11 चीजें, जानें तिलक लगाने की विधि और शुभ मुहूर्त

Trending Videos
Bhai Dooj 2026 gift ideas according to zodiac signs rashi anusar gift
राशि के अनुसार बहनों को दें ये खास उपहार - फोटो : amarujala

राशि के अनुसार बहनों को दें ये खास उपहार
मेष राशि:
मेष राशि की बहनों को सक्रिय रहना और नई गतिविधियों में हिस्सा लेना पसंद होता है। ऐसे में उन्हें फिटनेस से संबंधित कोई उपयोगी सामान या एडवेंचर ट्रिप का वाउचर दिया जा सकता है। इसके अलावा लाल रंग की कोई वस्तु भी उनके लिए शुभ मानी जाती है।
 

Bhai Dooj 2026 gift ideas according to zodiac signs rashi anusar gift
वृषभ राशि - फोटो : amarujala

वृषभ राशि: इस राशि की महिलाओं को खूबसूरत और आकर्षक चीजें पसंद आती हैं। भाई दूज पर इन्हें हीरे के आभूषण, शानदार सिल्क की साड़ी या घर को सजाने वाला कोई प्रीमियम डेकोर आइटम भेंट कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 gift ideas according to zodiac signs rashi anusar gift
मिथुन राशि - फोटो : amarujala

मिथुन राशि: मिथुन राशि की बहन के लिए सोने या चांदी की अंगूठी में पन्ना जड़वाकर देना अच्छा विकल्प हो सकता है। ज्योतिष शास्त्र में पन्ने को इस राशि के लिए शुभ माना जाता है।
 

विज्ञापन
Bhai Dooj 2026 gift ideas according to zodiac signs rashi anusar gift
कर्क राशि - फोटो : amarujala

कर्क राशि: कर्क राशि की बहनों के लिए सफेद रंग से जुड़ा उपहार चुनना अच्छा रहेगा। आप उन्हें सफेद रंग के कपड़े, खूबसूरत दुपट्टा या कोई दूसरी पसंदीदा वस्तु दे सकते हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed