वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल को ऊर्जा, रक्त, पराक्रम और साहस का कारक ग्रह माना जाता है। मंगल 12 नवंबर 2026 को रात 8 बजकर 46 मिनट पर कर्क से सिंह राशि में गोचर करेंगे। मंगल का सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर करने से इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा। मंगल के सिंह राशि में गोचर करने से जहां कुछ राशि वालों को फायदा तो कुछ को सचेत होने की जरूरत है। आइए जानते मंगल के गोचर करने के किस राशि को सतर्क रहना होगा।
2 of 4
कन्या राशि
- फोटो : amar ujala
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मंगल का गोचर आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा और यह भाव हानि और खर्चों का माना जाता है। ऐसे में आपको धन के मामलों में सतर्क रहने की जरूरत होगी। आपको अपने खर्चों पर ज्यादा नियंत्रण रखना होगा। इस ही अपने गुप्त शत्रुओं के सावधान रहना होगा। इसके अलावा सेहत संबंधी मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से कुछ अनबन हो सकती है।
3 of 4
मकर राशि
- फोटो : amar ujala
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल आपकी राशि से अष्टम भाव में गोचर होंगे, यह भाव दुर्घटना और अचानक होने वाली घटनों से संबंधित होता है। ऐसे में आपको कई तरह के मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। काम को लेकर भागदौड़ बनी रह सकती है। लेन-देन में आपको ज्यादा सतर्कता बरतनी होगी। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रहना होगा साथी ही वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतें।
4 of 4
मीन राशि
- फोटो : amar ujala
मीन राशि
मीन राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर आपके छठे भाव में होगा। कुंडली का यह भाव ऋण और गुप्त शत्रुओं का भाव माना जाता है। मंगल के गोचर करने से कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहना होगा। कार्यो में तरह की अड़चनें आ सकती हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत के मामलों को लेकर सावधान रहना होगा। जिन लोगों का कोर्ट-कचहरी में कोई मामला चल रहा है उसमें आपको सपलता मिल सकती है।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।