Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka kumbh rashifal 10 November 2026 aquarius horoscope in hindi

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मिलेगी नई जिम्मेदारी, पढ़ें 10 नवंबर का राशिफल

Tue, 10 Nov 2026 12:12 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। इसलिए अपनी तैयारी जारी रखें और मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें।

विज्ञापन
Aaj ka kumbh rashifal 10 November 2026 aquarius horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। इसलिए अपनी तैयारी जारी रखें और मिलने वाले अवसरों का लाभ उठाने के लिए तत्पर रहें। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और उन्हें कोई नई जिम्मेदारी भी सौंपी जा सकती है। दूसरों की मदद करने का आपका स्वभाव लोगों के बीच आपकी अच्छी छवि बनाएगा, लेकिन अपनी जरूरतों और आर्थिक स्थिति का ध्यान रखना भी जरूरी है।
विज्ञापन


मदद करते समय अपने बजट से बाहर न जाएं। बच्चों की छोटी-छोटी खुशियां आपका मन प्रसन्न कर सकती हैं और परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। यात्रा के दौरान वाहन से जुड़ी कोई समस्या अचानक खर्च बढ़ा सकती है, इसलिए निकलने से पहले वाहन की स्थिति जांच लें। सावधानी और योजना के साथ आगे बढ़ेंगे तो दिन को अधिक बेहतर बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: कुंभ राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा महीना, समझदारी से काम लें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed