फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 27 December 2021: इन पांच राशि वालों के लिए सोमवार का दिन रहेगा शानदार, नौकरी और बिजनेस में मिलेगी सफलता

Mon, 27 Dec 2021 07:56 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 27 Dec 2021 07:56 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज आपके जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। आज आपको अपनी माताजी का हर मामले में सहयोग प्राप्त होता दिख रहा है, लेकिन यदि आज वह आपसे कोई कार्य करने को कहें, तो वह भी अवश्य करें, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकती हैं। आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों को लेकर किसी पिकनिक पर जाने का प्लान बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपके परिवार में कोई उत्सव हो सकता है।  मेष राशिफल 2022
 
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य को पाने के लिए अत्यधिक परिश्रम प्रयास करने होंगे, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि उन्होंने इसमें लापरवाही की तो उन्हें निराशा ही हाथ लगेगी। सायंकाल के समय यदि आपका अपने पड़ोसियों से कोई वाद-विवाद हो, तो उसमें आज आपको चुप रहना ही बेहतर होगा व आपको अपनी वाणी की मधुरता को भी बनाए रखना होगा। आज आपके घर किसी नजदीकी रिश्तेदार का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे, जिनकी आवभगत के कारण आप अपने किसी जरूरी कार्य को आगे के लिए भी टाल सकते हैं, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है।
वृषभ राशिफल 2022  
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) आज का दिन आपके लिए कड़े संघर्ष का दिन रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आपको थकान व तनाव भी हो सकता है। यदि आज कोई कार्य ऐसा हो,जो आगे के लिए टल रहा हो, तो उसमें आपको धैर्य से कार्य लेना है। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके सहयोगी इसका फायदा उठा सकते हैं। सायंकाल के समय आज आपको थकान व तनाव के कारण कुछ सिरदर्द, बदनदर्द आदि जैसी शिकायत हो सकती है। आज आपको अपने भाइयों का सहयोग भी हर परिस्थिति में मिलता  दिख रहा है, जो आपको मजबूती देगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। मिथुन राशिफल 2022

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 27 December 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) आज आपके परिवार का माहौल उत्सव जैसा रहेगा, क्योंकि आपके परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न नजर आएंगे। पारिवारिक एकता भी बनी रहेगी। आज आप उनकी पार्टी की खरीदारी के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे, लेकिन आज आपको कोई आंखों की समस्या परेशान कर सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन आज आपको आय के विभिन्न स्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी आप आज उनका लाभ उठा पाएंगे अन्यथा आप आपके सहयोगी इससे फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। कर्क राशिफल 2022 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed