फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Weekly Horoscope (27 दिसंबर- 02 जनवरी 2022) : साल के आखिरी हफ्ते में क्या कहते हैं आपके सितारे, किसको मिलेगा भाग्य का साथ

Sun, 26 Dec 2021 08:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Dec 2021 08:06 AM IST
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 december 2021 to 02 january 2022 know prediction of all zodiac signs
साप्ताहिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

मेष


मेष राशि के जातकों का यह सप्ताह अधिकतर मित्रों और परिजनों के साथ हंसी-खुशी समय बिताते हुए बीतेगा। हालांकि अपनी इन खुशियों को पाने के लिए आपको समय का प्रबंधन करके चलना पड़ेगा। नौकरीपेशा लोगों पर बॉस मेहरबान रहेंगे और जूनियर भी खूब सहयोग करें, बावजूद इसके काम का बोझ बना रह सकता है। ऐसे में आपको काम के साथ-साथ अपने शरीर का भी ख्याल रखना होगा। किसी नई योजना में धन निवेश करते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह अवश्य लें। सप्ताह के मध्य में घूमने-फिरने के लिए लंबी दूरी की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। हालांकि मौज-मस्ती या पार्टी करते समय अपनी जेब का ख्याल रखें अन्यथा बाद में आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। यदि आप किसी के सामने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे हैं तो आपका प्रयास सफल होगा और बात बन जाएगी। जीवनसाथी के साथ सुखद पल व्यतीत करेंगे।

उपाय : गाय को मीठी रोटी खिलाएं और लाल रूमाल हमेशा अपने पास रखें। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

जानिए आपके लिए साल 2022 कैसा रहेगा?

मेष राशिफल 2022 |  वृषभ राशिफल 2022 | मिथुन राशिफल 2022 | कर्क राशिफल 2022 | सिंह राशिफल 2022 |  कन्या राशिफल 2022 

तुला राशिफल 2022 | वृश्चिक राशिफल 2022 |  धनु राशिफल 2022 | मकर राशिफल 2022 | कुंभ राशिफल 2022 |  मीन राशिफल 2022

weekly horoscope weekly rashifal 27 december 2021 to 02 january 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

वृष
सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात के साथ होगी। लंबे समय बाद प्रिय मित्र के साथ समय बिताना सुखद रहेगा और पुरानी यादें ताजी होंगी। इस पूरे सप्ताह आपको दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मौज-मस्ती करने के खूब मौके मिलेंगे, लेकिन इस मौज-मस्ती के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखें कि हास परिहास में न बदलने पाए, अन्यथा रंग में भंग पड़ सकता है। खान-पान का भी पूरा ख्याल रखें, अन्यथा डॉक्टर के पास चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। करिअर या कारोबार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही भारी पड़ सकती है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग और तेजी के साथ से करना होगा, तभी भविष्य में लाभ की प्राप्ति संभव हो पाएगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में चाहे-अनचाहे कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने प्रेम संबंध को मजबूत बनाने के लिए लव पार्टनर की जरूरतों और मजबूरियों का पूरा ख्याल रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।  वृषभ राशिफल 2022 

उपाय : किसी धार्मिक स्थान पर दूध, दही, चीनी आदि का दान करें और चांदी का टुकड़ा अपनी जेब में रखें।

weekly horoscope weekly rashifal 27 december 2021 to 02 january 2022 know prediction of all zodiac signs
मिथुन

मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से मिला सहयोग आपके उत्साह को दोगुना कर देगा। कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जूनियर और सीनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आपके बेहतर काम की लोग तारीफ करेंगे। हालांकि इसके साथ आपको अपने गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत बनी रहेगी। एक छोटी सी लापरवाही आपकी परेशानी का बड़ा कारण बन सकती है। सप्ताह के मध्य में बिना कुछ खास प्रयास के जहां आप दूसरों का ध्यान आसानी से अपनी ओर खींचने में कामयाब होंगे, वहीं अपने लव पार्टनर से दूरी आपको सताएगी। वहीं अपने जीवनसाथी के साथ सुखद समय बिताने के बाद आप स्वयं को भाग्यवान महसूस करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में धन के लेन-देन में खूब सावधानी बरतें। मिथुन राशिफल 2022

उपाय : पक्षियों को दाना खिलाएं। प्रतिदिन हनुमत उपासना और सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 december 2021 to 02 january 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

कर्क
कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह हैंडल विथ केयर जैसा है। घर हो या बाहर आपकी जरा सी लापरवाही आपका बना बनाया काम बिगाड़ सकती है। किसी भी कार्य को कल पर टालने की भूल न करें, अन्यथा पास आई सफलता दूर जा सकती है। कांट्रैक्ट पर काम करने वालों की किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से लॉटरी लग सकती है। वहीं समय पर काम करने को पूरा करने का तनाव भी साथ बना रहेगा। सप्ताह के मध्य में किसी व्यक्ति विशेष या प्रियतम से मनचाहा तोहफ़ा मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी और आपसी विश्वास बढ़ेगा। अविवाहित लोगों के विवाह की बात चल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए समय थोड़ा चुनौती भरा रहने वाला है। घर और बाहर की चीजों का प्रबंधन करने में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि इन सबके बीच जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा। युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। कर्क राशिफल 2022

उपाय : तामसिक भोजन का त्याग करें। दुर्गा चालीसा का प्रतिदिन पाठ करें।

 

विज्ञापन
weekly horoscope weekly rashifal 27 december 2021 to 02 january 2022 know prediction of all zodiac signs
राशि

सिंह
सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार पर पूरा नियंत्रण रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में ही आपके मुंह से निकला कोई शब्द आपके लिए जी का जंजाल बन सकता है। घर हो या फिर कार्यक्षेत्र छोटी-मोटी बातों को नजरंदाज करना ही बेहतर रहेगा। कारोबार में छोटे समय के लिए किया गया निवेश फायदे का सौदा साबित हो सकता है। वहीं पार्टनरशिप में काम करने वालों को बहुत फूंक-फूंक कर कदम आगे बढ़ाने की जरूर रहेगी। ऐसे लोग धन का हिसाब-किताब ठीक-ठाक रखें। विदेश से जुड़े काम करने वालों के लिए समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती लाने के लिए आपको अपने लव पार्टनर की मजबूरियों की अनदेखी करने से बचना होगा। यदि किसी बात को लेकर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही है तो एक छोटा सा गिफ्ट दांपत्य जीवन की मधुरता को बढ़ाने में मददगार साबित होगा। खान-पान का ख्याल रखें और नशे से बचें।  सिंह राशिफल 202

उपाय : किसी से कोई चीज मुफ्त में न लें और बंदरों को गुड़-चना खिलाएं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed