मिथुन राशि ( Gemini Horoscope 2022)
Gemini Horoscope 2022: मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस साल आपको करियर के क्षेत्र में कई अवसर मिल सकते हैं। अवसरों का लाभ उठाने से पहले खुद पर ध्यान दें और अपने काम पर फोकस करें दशम भाव का स्वामी गुरु वर्ष की शुरुआत में आपके भाग्य भाव में होंगे, जो आपके भाग्य की वृद्धि करेंगे। अप्रैल मध्य से गुरु आजीविका के दशम भाव में गोचर करेंगे इससे कार्य के क्षेत्र में आपके सामने कुछ रुकावटें आ सकती हैं। अपनी लगन और मेहनत से आप आने वाले सभी परेशानियों को दूर कर पाएंगे। व्यवसाय के क्षेत्र से जुड़े जातक इस वर्ष बड़े लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। यदि मिथुन राशि के जातक किसी नई व्यावसायिक परियोजनाओं को लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपको सलाह दी जाती है कि आप वर्ष के दूसरे भाग में इस परियोजना पर काम करें।
आर्थिक स्थिति
वर्ष की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति आपके भाग्य स्थान में गोचर करेंगे। इससे आपको धन लाभ होगा। इस स्थिति में आपको अत्यधिक चिंतन को छोड़कर कार्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। यह वर्ष मिथुन राशि के जातकों को मनचाहा फल देगा। आपको अपेक्षा से अधिक लाभ भी होगा और अप्रैल, जुलाई, अक्टूबर और नवंबर में ग्रहों की स्थिति से भी आपको निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इस अवधि में आपके पास निश्चित रूप से अच्छा धन होगा और इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होने वाली है। इसके अलावा इस वर्ष आपको पदोन्नति के माध्यम से अच्छा वेतन मिलने की पूरी संभावना है। परंतु आपके खर्चों में भी वृद्धि की संभावना है इसलिए आमदनी और खर्च का संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता इस वर्ष रहेगी।
यह वर्ष परिवारिक जीवन के लिए बेहद अनुकूल रहेगा। साथ ही माता-पिता की सेहत अच्छी रहने से परिवार का वातावरण भी खुशनुमा रहेगा। घर की आवश्यकता के अनुसार आप खरीददारी करते दिखाई देंगे। जिससे घर वालों के बीच आप के मान सम्मान में वृद्धि होगी। ग्रहों की कृपा से परिवार में किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन भी इस वर्ष संभव है।
परीक्षा -प्रतियोगिता
इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त होंगे उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए भी अप्रैल के बाद का समय विशेष अच्छा रहेगा आपको इस दौरान हर विषय को समझने में मदद मिलेगी। इससे आप अपने भविष्य के लिए कोई बड़ा फैसला भी ले सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे हैं उनके लिए यह वर्ष विशेष फलदाई साबित होगा। दृढ़ता और कड़ी मेहनत आपको वांछित परिणाम प्रदान करेगी। उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को प्रतिष्ठित कॉलेजों और संस्थानों में नौकरी मिलने की संभावना है। साथ ही इस राशि के प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अप्रैल के दूसरे सप्ताह के बाद सफलता मिल सकती है।