फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लकी राशियां: पूरे सितंबर इन 4 राशियों का रहेगा गोल्डन टाइम, करियर से प्रेम विवाह तक मिलेगी खुशखबरी

Wed, 09 Sep 2026 02:49 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 09 Sep 2026 02:49 PM IST
सार

September Lucky Horoscope 2026: सितंबर का महीना जारी है। ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते कुछ राशि वालों को धन लाभ और मान-सम्मान की प्राप्ति हो सकती हैं। साथ ही जीवन में मनचाहे परिवर्तन के भी योग हैं। 

विज्ञापन
September Lucky Horoscope 2026 these three zodiac will get more benefits in career
September 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

September Lucky Horoscope 2026: सितंबर की शुरुआत में शुक्र और बुध राशि परिवर्तन कर चुके हैं। अब जल्द ही सूर्य भी राशि परिवर्तन करेंगे, वहीं मंगल अपनी चाल बदलते हुए कर्क में अपना स्थान लेंगे। ज्योतिषियों के अनुसार, 17 सितंबर को सूर्य कन्या में गोचर करेंगे। इसके अगले दिन यानी 18 सितंबर को मंगल कर्क राशि में जाएंगे, जहां उनकी गुरु के साथ युति होगी। वहीं, महीने के अंत में बुध तुला राशि में एंट्री करेंगे। ऐसे में ग्रहों की इन बदलती चालों का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा, लेकिन कुछ राशियों पर ग्रहों की विशेष कृपा रहने के योग हैं। सितंबर के अंत तक इन जातकों को धन लाभ, भाग्योदय और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के साथ कई क्षेत्रों में सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ये भाग्यशाली राशियां।


हरतालिका तीज 2026: सुहागिन महिलाएं राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, दांपत्य जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि

September Lucky Horoscope 2026 these three zodiac will get more benefits in career
September 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
मेष राशि वालों को इस दौरान मनचाही सफलता मिलने के योग हैं। सेहत पहले की तुलना में बेहतर रहेगी और धन लाभ के भी अवसर प्राप्त हो सकते हैं। मेष राशि के लोगों के लंबे समय से रुके हुए काम एक बार फिर गति पकड़ सकते हैं, जिससे आपको राहत मिलेगी। किसी यात्रा पर जाने की योजनाएं सफल होती दिखेगी। वाहन खरीदने की इच्छा आपकी पूरी होती दिख रही है। धन लाभ होने से आप कोई उपहार किसी खास के लिए खरीद सकते हैं।
शनि गोचर: शनि जल्द करेंगे अपने नक्षत्र में प्रवेश, वृषभ और मकर समेत चार राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

September Lucky Horoscope 2026 these three zodiac will get more benefits in career
September 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का समय शुभ और लाभकारी रह सकता है। इस समय जीवन में आगे बढ़ने के मनचाहे अवसर प्राप्त होने की अधिक संभावनाएं हैं। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। निवेश के लिए आपको अच्छे अवसर मिलने दिख रहे हैं। परिवार में खुशियां और सुख-शांति बनी रहेगी। वहीं, व्यापारियों को नए संपर्क बनाने के साथ कारोबार से जुड़े अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस समय आपको व्यापार में मनचाहा लाभ मिलने से आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में मजबूत होगी। 
कन्या राशि में बुध ने किया गोचर, 26 सितंबर तक इन कामों से बनाएं दूरी, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

विज्ञापन
विज्ञापन
September Lucky Horoscope 2026 these three zodiac will get more benefits in career
September 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति भी पहले से बेहतर होने की संभावना है। किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले परिस्थितियों का अच्छी तरह आकलन करें।  काम के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ फलदायी साबित हो सकती हैं। रोजमर्रा के पैसों के मामलों में संतुलित सोच काम आएगी। समझदारी से लिए गए फैसले वर्तमान से लेकर भविष्य में अच्छा लाभ दिला सकते हैं। धन लाभ होने से जीवन में खुशियां महसूस करेंगे। 
बुधादित्य राजयोग 2026: सूर्य और बुध बनाएंगे खास युति, 10 दिनों तक इन 4 राशि के लिए रहेंगे आर्थिक उन्नति के योग

विज्ञापन
September Lucky Horoscope 2026 these three zodiac will get more benefits in career
September 2026 Lucky Rashifal - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों के परिवार में खुशियां और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आपको मनचाही तरक्की मिलती हुई नजर आ रही है। कारोबार करने वाले जातकों को नए संपर्क बनाने और अच्छे कारोबारी अवसर प्राप्त होने के योग हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जिससे पुराने मतभेद कम होंगे। इस समय नौकरी में आप अपने काम से अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। इन अवसरों का सही तरीके से लाभ उठाने पर कारोबार में विस्तार हो सकता है। गाड़ी खरीदने का सपना पूरा कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed