वृषभ राशिफल 2022 ( Taurus Horoscope 2022)
Taurus Horoscope 2022: वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करियर
वृषभ राशि के लिए करियर के दृष्टिकोण से आने वाला वर्ष काफी अच्छा रहने की उम्मीद है, क्योंकि इस वर्ष के पूर्वार्ध में शनि आपकी राशि के नवम भाव में रहने वाले जिसके चलते आपके कार्य में भाग्य आपका साथ देगा यह वर्ष वृषभ राशि के जातकों के लिए एक अच्छा वर्ष होगा। ऐसा इसलिए क्योंकि बृहस्पति साल के अधिकांश समय आपके दसवें भाव में रहेंगे, जिसके फलस्वरूप आप अपने कार्यस्थल में बहुत लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा यदि आप व्यवसाय के क्षेत्र से संबंधित हैं तो भी आप बेहतर लाभ कमाएंगे। वर्ष के पहले भाग में आपके चतुर्थ भाव पर गुरु की दृष्टि होने के कारण कुछ समय के लिए स्थान परिवर्तन की भी प्रबल संभव बनती नजर आ रही है। आपकी मेहनत रंग लाएगी इस दौरान करियर में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टिकोण से या वर्ष काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है। शनि भगवान इस वर्ष कार्य और व्यापार में आपके लिए काफी मददगार साबित होने वाले है। इस व्यावसायिक दृष्टिकोण से व्यापारियों के लिए अच्छा रहने वाला है।
परिवारिक दृष्टि से थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला वर्ष रहेगा क्योंकि साल की शुरुआत में ही आपके परिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। यह तनाव विशेष तौर तक मार्च तक रहेगी। अप्रैल के महीने में गुरु के गोचर और पंचम भाव में गुरु की दृष्टि से नवविवाहितों को शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आपके बच्चे तरक्की करेंगे। आपको अपनी संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। कुल मिलाकर पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा।
आर्थिक दृष्टिकोण से वर्ष के शुरूआत को चुनौतीपूर्ण रहेगी। व्यापारी वर्ग इस समय बड़े निवेश से बचें। कोई नया बिजनेस शुरू करना ठीक नहीं रहेगा, लेकिन अप्रैल मध्य से आर्थिक स्थिति में सुधार के योग हैं। इस दौरान बृहस्पति के शुभ प्रभाव से आपको कुछ राहत जरूर मिलेगी और अचानक से आपको कई स्रोतों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे, वहीं धार्मिक कार्यों पर भी आपका धन खर्च होगा जिससे आने वाले समय में आप और उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।
विद्यार्थियों के लिए इस वर्ष कई ऐसे मौके आएंगे। जब आप अपने लक्ष्य से भटक जाएंगे बेहतर होगा इस समय आप अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। मार्च के पश्चात समय आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। किसी विदेशी संस्थान में दाखिला मिल सकता है। उच्च शिक्षा लेने के लिए सोच रहे हैं तो आपका यह सपना इस वर्ष जरूर पूरा हो जाएगा।