Capricorn Horoscope 2022: मकर राशि वालों के लिए कैसा रहेगा साल 2022
करियर
आपको कार्यक्षेत्र में विशेष मेहनत करने की जरूरत होगी। इस दौरान आपको मेहनत के अनुसार अच्छे और बुरे परिणाम प्राप्त होंगे। ऐसे में अपनी मेहनत को रफ्तार देने और कार्यक्षेत्र में किसी भी नए काम को हाथ में लेने से पहले पुराने काम को खत्म कर लें। साथ ही वह जातक जो स्थानांतरण या पदोन्नति के इच्छुक हैं, उन्हें भी इस अवधि में सफलता मिल सकती है। अगर आप नौकरी, कार्यक्षेत्र या फिर कंपनी बदलने के इच्छुक हैं तो इस कार्य को साल के पहली या अंतिम तिमाही में करना आपके लिए बेहतर साबित हो सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि आप अपने सहयोगियों और वरिष्ठों से इस वर्ष अच्छे संबंध बना कर रखें।
पारिवारिक जीवन
साल की शुरुआत में परिवारिक जीवन में परेशानियां देखने को मिल सकती है। इस दौरान आपकी माता को स्वास्थ्य कष्ट संभव है। ऐसे में आपको भी मानसिक चिंताएं परेशान करेंगी। इस कारण घर का वातावरण भी नकारात्मक बना रह सकता है।आपको अपने माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सचेत रहना चाहिए और उनके स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। इसके अलावा साल के शुरुआती महीनों में मंगल की आपके चतुर्थ भाव पर दृष्टि पड़ेगी। जिसका नकारात्मक असर आपके पारिवारिक जीवन पर हो सकता है। इस दौरान आपके स्वभाव गुस्सैल व उग्र हो सकता है। इसमें नियत्रंण रखने की जरूरत होगी।
आर्थिक स्थिति
मकर राशि के जातकों को अपने आर्थिक जीवन में कम अनुकूल फल प्राप्त होंगे साल की शुरुआत आपके लिए अच्छी नहीं होगी। क्योंकि इस दौरान आपके खर्चों में वृद्धि होगी ऐसे में जितना संभव हो सही रणनीति और योजना के अनुसार ही अपना धन खर्च करें। ग्रहों के अनुसार इस वर्ष की शुरुआत में आप नए आय के स्रोत ढूंढने में सफल रह सकते हैं और साथ ही आप इस दौरान कई महंगी वस्तुओं को खरीद सकते हैं या फिर उन चीजों में निवेश कर सकते हैं जैसे कि संपत्ति, जमीन, वाहन आदि।
इस साल आप अपने मन को एकाग्र रखते हुए किसी गलत संगत में अपने समय को बर्बाद ना करें और केवल अपनी पढ़ाई पर ही ध्यान दें। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देख रहे छात्रों के लिए अगस्त और दिसंबर का महीना शुभ रहेगा। इस दौरान उन्हें शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जो छात्र उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें वर्ष की शुरुआत में अच्छे परिणाम मिलेंगे।